Close Menu
    What's Hot

    CM नायब सिंह सैनी बोले- पंजाब में नशे और अपराध पर सख्त प्रहार करेगी भाजपा 

    February 21, 2026

    नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

    February 21, 2026

    राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते

      February 21, 2026

      चांदनी चौक और लाल किले के पास आतंकी हमले की चेतावनी

      February 21, 2026

      हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर

      February 21, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी

      February 21, 2026

      पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें कलकत्ता हाईकोर्ट: एससी

      February 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बिहार के पूर्व मंत्री और BJP विधायक सुभाष सिंह का दिल्ली में हुआ निधन
    Breaking News

    बिहार के पूर्व मंत्री और BJP विधायक सुभाष सिंह का दिल्ली में हुआ निधन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    गोपालगंज. बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री और गोपालगंज सदर से लगातार चार बार विधायक रहे सुभाष सिंह का दिल्ली एम्स में निधन हो गया. मंगलवार की सुबह 4 बजे दिल्ली एम्स में भाजपा विधायक का निधन हुआ. सुभाष सिंह लंबे समय से बीमार थे और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दोबारा एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था. सदर प्रखंड के ख़्वाजेपुर गांव निवासी सुभाष सिंह गोपालगंज सदर से भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार विधायक रहे थे.

    विधायक के परिजनों के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद उन्हें गोपालगंज घर लाया गया था, इसके बाद हालत बिगड़ने पर दोबारा दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. सुभाष सिंह का राजनीतिक सफर 1990 के दशक से शुरू हुआ था. तब वो गोपालगंज के लिए यूनियन के अध्यक्ष हुआ करते थे. इसके बाद सहकारिता के क्षेत्र में उन्होंने काम किया. सुभाष सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी ने गोपालगंज सदर विधानसभा से विधायक का टिकट दिया. बिहार विधानसभा चुनाव 2005, 2010, 2015 और 2020 में लगातार वो विधायक चुने गए. लगातार चार बार विधायक रहने पर एनडीए की सरकार में उन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया था.

    सहकारिता मंत्री बनने के बाद से वो लगातार बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था. गोपालगंज भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह 4 बजे एम्स दिल्ली में भाजपा विधायक का देहांत हो गया. विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा. इसके बाद गोपालगंज के ख़्वाजेपुर स्थित पैतृक गांव में दाह-संस्कार किया जाएगा. सदर विधायक सुभाष सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने FBI पर लगाया चोरी का आरोप, बोले- मेरे तीन पासपोर्ट गायब हैं
    Next Article गुरुग्राम : गुरुग्राम में तेज रफ्तार ट्रक इनोवा पर पलटा, 1 लड़की समेत 4 की मौत, 2 घायल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते

    February 21, 2026

    चांदनी चौक और लाल किले के पास आतंकी हमले की चेतावनी

    February 21, 2026

    हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर

    February 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी

    February 21, 2026

    पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें कलकत्ता हाईकोर्ट: एससी

    February 20, 2026

    Amit Shah: कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ीं, घुसपैठ बढ़ी: अमित शाह

    February 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    CM नायब सिंह सैनी बोले- पंजाब में नशे और अपराध पर सख्त प्रहार करेगी भाजपा 

    By श्वेता चौहानFebruary 21, 2026

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं की नई सोच…

    नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

    February 21, 2026

    राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते

    February 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.