नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड के पीछे हैं. उनको इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का इंतजार है. इस बात वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिससे वो सचिन के एक रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए. उनका इरादा इससे भागने का है लेकिन वो करीब और करीब पहुंच गए हैं. तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट गोल्डन डक पर आउट हो गए.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला नहीं चल सका. शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. दाएं हाथ के बल्लेबाज कोहली को तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया. इसी के साथ उनके ऊपर सचिन तेंदुलकर के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी का खतरा मंडराने लगा.
After Virat Kohli got bowled out, Rohit Sharma seemed to be trying to tell him something, like the ball came in.👀 https://t.co/yG7G8opyOx
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 3, 2026
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली पहली बॉल पर आउट हो गए. यह चौथा मौका था जब वो इस तरह से गोल्डन डक हुए. वह इससे पहले आखिरी बार 18 दिसंबर 2019 को विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में गोल्डन डक पर आउट हुए थे. उनको कीरोन पोलार्ड ने पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा था.
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शून्य पर आउट होने के साथ कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 19 डक हो गए हैं. भारतीय बल्लेबाजों में उनसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम है. तेंदुलकर ने 1989 से 2012 के बीच भारत के लिए 463 वनडे खेले और 20 बार बिना खाता खोले आउट हुए. वहीं कोहली ने 317 वनडे मैचों में 19 डक दर्ज किए हैं. पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम भी वनडे करियर में 19 डक हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान सनथ जयसूर्या के नाम है. जयसूर्या अपने 22 साल लंबे वनडे करियर में 445 मैच खेले और 34 बार बिना रन बनाए आउट हुए.

