Close Menu
    What's Hot

    करनाल में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल

    October 6, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह को…

    October 6, 2026

    रोहित शर्मा से पंगा पड़ा महंगा, अजीत अगरकर की हो गई छुट्टी, बीसीसीआई ने पोस्ट कर किया ऐलान | Cricket

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी

      October 6, 2026

      दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

      October 6, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमाचल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट | National

      October 6, 2026

      Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National

      October 6, 2026

      CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज ! चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब | National

      October 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»रोहित शर्मा से पंगा पड़ा महंगा, अजीत अगरकर की हो गई छुट्टी, बीसीसीआई ने पोस्ट कर किया ऐलान | Cricket
    खेल

    रोहित शर्मा से पंगा पड़ा महंगा, अजीत अगरकर की हो गई छुट्टी, बीसीसीआई ने पोस्ट कर किया ऐलान | Cricket

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    रोहित शर्मा से पंगा पड़ा महंगा, अजीत अगरकर की हो गई छुट्टी, बीसीसीआई ने पोस्ट कर किया ऐलान

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह साफ कर दिया है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की विदाई हो चुकी है. बोर्ड ने सीनियर पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह पद चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने की वजह से खाली हुआ है. रविवार (4 अक्टूबर) को अगरकर का बतौर चीफ सलेक्टर कार्यकाल खत्म हुआ.

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस पद के लिए वैकेंसी की घोषणा की. बोर्ड ने नए चयनकर्ता की भूमिका, जिम्मेदारियों और पात्रता से जुड़ी जानकारी भी जारी की है. BCCI ने जो वेकेंसी निकाली है उसके मुताबिक सीनियर पुरुष चयन समिति के नए सदस्य की जिम्मेदारी तय है. उनको टेस्ट, वनडे, T20I और किसी भी अन्य फॉर्मेट के लिए सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम का सलेक्शन करना होगा.

    🚨BCCI invites applications for one position on the Men’s Selection Committee

    Details ▶️ https://t.co/9POlKGpzrt

    — BCCI (@BCCI) October 6, 2026

    चयनकर्ता को प्रतिभाओं की पहचान करने और सीनियर टीम बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने में भी अहम भूमिका निभानी होगी. नए चयनकर्ता से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से टीम चुनने की उम्मीद होगी. इसके लिए उन्हें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करना होगा. चयनकर्ता को टीम की बैठकों में शामिल होना होगा. जरूरत के अनुसार घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय मैच देखने के लिए यात्रा करनी होगी.

    BCCI ने नए चयनकर्ता के लिए योग्यताएं भी तय की हैं. आवेदन करने वाले खिलाड़ी ने कम से कम 7 टेस्ट मैच, या 30 फर्स्ट क्लास मैच, या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले होने चाहिए. इसके अलावा आवेदक का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिए कम से कम 5 साल पूरे होना जरूरी है.

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई ने इस अहम पद के लिए चर्चा की है. खबरों के मुताबिक पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम रेस में आगे है. वहीं पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं. लक्ष्मण फिलहाल बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख हैं. पार्थिव पटेल IPL में गुजरात टाइटंस से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा वह स्टार स्पोर्ट्स के लिए ब्रॉडकास्टर और कमेंटेटर के तौर पर भी काम करते हैं.

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो इंग्लैंड के दौरे पर अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा को ये मैसेज दे दिया था कि वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम में फिट नहीं होते. लॉर्ड्स में सीरीज का आखिरी मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला होने जा रहा है ये बात सामने आ गई. हर तरफ रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की खबर को लेकर बातें की जाने लगी. आखिर में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आकर इस खबर को अफवाह बताया. अगरकर यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड कप से पहले मौका देना चाहते थे. बीसीसीआई सचिव के इस तरह से रोहित को लेकर बचाव करना चीफ सलेक्टर को पसंद नहीं आया.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतरनतारन में AAP के मौजूदा सरपंच अश्विनी कुमार ‘टूट’ की…
    Next Article कांग्रेस नेताओं ने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह को…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Smriti Mandhana New Captain: हरमनप्रीत कौर गईं, स्मृति मंधाना बनीं टीम इंडिया की नई कप्तान, बीसीसीआई ने किया ऐलान | Sports

      October 6, 2026

      Shreyas iyer Century: श्रेयर अय्यर ने फोड़ डाला, तूफानी सेंचुरी में उड़ा वेस्टइंडीज, सीरीज में बनाई बढ़त | Sports

      October 6, 2026

      सौरव गांगुली की आईपीएल में वापसी, इस टीम की संभालेंगे कमान, वीडियो जारी कर किया ऐलान | Sports

      October 6, 2026

      Harmanpreet Kaur Net Worth: हरमनप्रीत कौर को BCCI से मिलती है कितनी सैलरी, आलीशान बंगला, लग्जरी गाड़ी और क्या क्या.. | Sports

      October 6, 2026

      Harmanpreet Kaur Steps Down: हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, सोशल मीडिया पोस्ट से किया हैरान, जानिए क्या लिखा | Sports

      October 6, 2026

      Ind vs WI Live Streaming: कौन से चैनल पर आएगा मैच, भारत-वेस्टइंडीज टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर | Sports

      October 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      करनाल में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल

      By प्रमोद रिसालियाOctober 6, 2026

      Haryana News: करनाल जिले के घरौंडा में पोस्ट ऑफिस के पास मंगलवार को एक ट्रक…

      कांग्रेस नेताओं ने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह को…

      October 6, 2026

      रोहित शर्मा से पंगा पड़ा महंगा, अजीत अगरकर की हो गई छुट्टी, बीसीसीआई ने पोस्ट कर किया ऐलान | Cricket

      October 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.