Close Menu
    What's Hot

    RBI Repo Rate Hike: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाकर 5.50% किया, महंगा हो सकता है लोन, EMI पर भी होगा असर ! | National

    October 7, 2026

    5 करोड़ रुपये लिए थे… विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज पर तोड़ी चुप्पी, आश्रम जाने पर आया बयान | National

    October 7, 2026

    अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा चुनाव लड़कर पंजाब में जीत नहीं सकती; ईडी-सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi Speech: 25 साल की जनसेवा पर बोले पीएम मोदी- We Will Do It, विकसित भारत 2047 का संकल्प | National

      October 7, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हरियाणा-पंजाब-हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 7, 2026

      दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी

      October 6, 2026

      दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

      October 6, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमाचल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट | National

      October 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा चुनाव लड़कर पंजाब में जीत नहीं सकती; ईडी-सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है
    पंजाब

    अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा चुनाव लड़कर पंजाब में जीत नहीं सकती; ईडी-सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली: पंजाब में विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले हुई सीबीआई रेड पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और मोदी सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया है। चाहे किसान आंदोलन, पंजाब के पानी या पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो और अब पंजाबियों के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ धक्का कर रही है। लेकिन इस बार पंजाबियों ने भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जीता कर भाजपा को इस धक्केशाही का जवाब देने का मन बना लिया है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर हुई सीबीआई की रेड पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई की रेड भाजपा की बौखलाहट का नतीजा है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, उसने पंजाबियों के साथ हमेशा ही धक्का किया है। चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो, पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो और अब तो उनके चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी धक्का कर रही। भाजपा चुनाव लड़कर पंजाब में जीत नहीं सकती तो ईडी-सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है और भाजपा के सीबीआई रेड का जवाब आने वाले चुनाव ने भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटों से जीता कर दोबारा मुख्यंत्री बना कर देंगे।

    वहीं, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि ऑपरेशन ज्ञानेश कुमार पर देश भर में हंगामा हो रहा है तो पंजाब में चुनाव के लिए भाजपा की एडवांस पार्टी के रूप में सीबीआई को भेजा गया है। ये रेड ताक़त का नहीं बौखलाहट का सबूत है।

    उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सीएम कैंप कायालय पर सीबीआई की रेड पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने एक्स पर कहा कि हर चुनाव में भाजपा का सिर्फ एक हथियार ईडी-सीबीआई जांच एजेंसियों का दुरुपयोग है। पंजाब की जनता देख रही है कि किस तरह बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर अनुकरणीय काम करने वाली भगवंत सिंह मान सरकार को बदनाम करने में जुटी है। भाजपा इस तानाशाही का जवाब पंजाब की जनता चुनाव में देगी।

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर हुई सीबीआई रेड पर दिल्ली ‘‘आप’’ यूनिट ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर छापेमारी की है। मोदी सरकार पंजाब में ठीक वही दिल्ली चुनाव वाला फॉर्मूला दोहरा रही है। पंजाब में चुनावी पैठ बनाने के लिए बेताब भाजपा सरकार अब झूठे मुकदमे दर्ज करेगी और हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां करेगी। पंजाब की जनता देख सकती है कि धोखे से चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने दिल्ली के लोगों के साथ क्या किया है। पंजाब में यह धोखाधड़ी दोबारा नहीं दोहराई जा सकेगी।

    जबकि, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप ऑफ़िस पर सीबीआई रेड मोदी जी की हताशा है। भाजपा पंजाब में राजनीतिक तौर पर घुस तक नहीं पा रही है। इसलिए सीबीआई को लगाया है। मोदी जी, आप किसी गफ़लत में मत रहियेगा, पंजाब को आप ऐसे नहीं डरा सकते। पंजाबी ऐसे नहीं दबते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleShare Market Today: RBI के फैसले से शेयर मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 400 से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 22650 के नीचे | business
    Next Article 5 करोड़ रुपये लिए थे… विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज पर तोड़ी चुप्पी, आश्रम जाने पर आया बयान | National
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      कांग्रेस नेताओं ने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह को…

      October 6, 2026

      तरनतारन में AAP के मौजूदा सरपंच अश्विनी कुमार ‘टूट’ की…

      October 6, 2026

      अमरजीत सिंह चावला मामले की जांच रिपोर्ट ने स्थिति को…

      October 6, 2026

      Punjab News: CBI ने पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस पर छापेमारी की

      October 6, 2026

      अमन अरोड़ा बोले- गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी

      October 6, 2026

      AAP नेता बलतेज पन्नू बोले- मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास

      October 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      RBI Repo Rate Hike: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाकर 5.50% किया, महंगा हो सकता है लोन, EMI पर भी होगा असर ! | National

      By परवेश चौहानOctober 7, 2026

      आरबीआई ने रेपो रेट को बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया है। RBI Repo Rate Hike…

      5 करोड़ रुपये लिए थे… विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज पर तोड़ी चुप्पी, आश्रम जाने पर आया बयान | National

      October 7, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा चुनाव लड़कर पंजाब में जीत नहीं सकती; ईडी-सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है

      October 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.