नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिस दिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की विदाई को तय किया. उसी दिन अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो गई. मंगलवार को करीब चार साल से च ला आ रहा इंतजार खत्म हुआ. उन्हें इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए चुना गया है. लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे भुवी के सलेक्शन के पीछे दो चयनकर्ता की मुख्य भूमिका रही.
36 साल के मेरठ के भुवनेश्वर ने पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लगातार दूसरी IPL खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने 17 विकेट चटकाए और पावरप्ले में अपनी स्विंग और सीम गेंदबाजी से हर बैटर को परेशान किया. जब तक अजीत अगरकर मुख्य चयनकर्ता के पद पर रहे भुवनेश्वर की टीम में वापसी नहीं हो पाई. हर तरफ से लगातार पूर्व क्रिकेट उनको टीम में चुने जाने की वकालत करते रहे. पूर्व मुख्य चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बावजूद उन्हें दोबारा मौका देने के पक्ष में नहीं थे.
🚨 Announcement 🚨
#TeamIndia’s T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced 📝
Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side 🙌
More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO
#NZvIND https://t.co/btbXlQ0nQD
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
भुवनेश्वर कुमार के टीम में वापसी की इन साइड स्टोरी की बात करें तो मुख्य चयनकर्ता की विदाई अहम रही. माना जा रहा है कि अगरकर उनके नाम पर चर्चा ही नहीं करना चाहते थे. सेंट्रल जोन के चयनकर्ता रुद्र प्रताप सिंह उनको टीम में शामिल करने के पक्ष में थे. अगरकर के रहते वो पर्याप्त समर्थन नहीं जुटा पाए. बीसीसीआई ने नए चयनकर्ता को लेकर भर्ती निकाली है. इस समय अंतरिम मुख्य चयनकर्ता के रूप में प्रज्ञान ओझा काम कर रहे हैं. उनको अन्य चयनकर्ताओं का साथ मिला. इसी वजह से अनुभवी तेज गेंदबाज की वापसी हो पाई. यह फैसला इसलिए भी आसान हो गया क्योंकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी. पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा, जबकि दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. तीसरा T20I 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा. इसके बाद चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

