नई दिल्ली. भारतीय टीम से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद आखिरकार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. न्यूजीलैंड के दौरे पर होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया. भुवनेश्वर ने 2026 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार प्रदर्शन किया था. उनकी दमदार गेंदबाजी के दम पर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता.
मंगलवार, 6 अक्टूबर को भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान किया गया. भुवनेश्वर की लंब समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही भारत के लिए मैच खेला था. अब लगभग चार साल बाद वह एक बार फिर भारतीय T20I टीम का हिस्सा होंगे.
🚨 Announcement 🚨
#TeamIndia’s T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced 📝
Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side 🙌
More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO
#NZvIND https://t.co/btbXlQ0nQD
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जहां भुवनेश्वर की वापसी हुई है. जापान में एशियन गेम्स में खेलने वाले स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम से बाहर कर दिया गया है. बिश्नोई ने शनिवार (3 अक्टूबर) को निशिन में पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल खेला था. गोल्ड मेडल मुकाबले में वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. उनकी जगह T20I टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है. वरुण चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही T20I सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा 14 खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाना है. इसके बाद दूसरा मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च, तीसरा 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम, चौथा 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

