नई दिल्ली. बॉलीवुड के वेटरन अभिनेता नाना पाटेकर के असामयिक निधन ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया. इस बात की जानकारी मिलने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर है. सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हर एक क्षेत्र के लोग नाना को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी. नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को निधन हो गया.
जानकारी के मुताबिक गोवा स्थित नाना के घर पर कथित तौर पर रात को उन्हें तेज सीने में दर्द उठा था. इसके बाद वो बेहोश हो गए थे और इसी हालत में उनको पाया गया था. नाना को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था डॉक्टर्स ने उनको सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया. विराट कोहली ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है.
A true legend of Indian cinema. His work and legacy will live on for generations. Rest in peace, Nana Patekar ji. Om Shanti. 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) October 8, 2026
उन्होंने लिखा, “भारतीय सिनेमा के एक सच्चे कलाकार. उनका काम और विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहेगी. नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले.ओम शांति.”
I remember Nana Patekar as a very straightforward and grounded person. His work had that same honesty to it. Whether it was in Marathi or Hindi, he always brought something very real to the characters he played.
Very sad to hear about his passing.
My condolences to his family and loved ones. Om Shanti.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 8, 2026
कोहली की इस श्रद्धांजलि ने भारतीय क्रिकेट फैंस का ध्यान भी खींचा. सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का विराट कोहली से जुड़ा एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो गया. इस वीडियो में नाना पाटेकर ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था.
महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी नाना पाटेकर के निधन पर भावुक मैसेज शेयर किया है. उन्होंने उन्हें बेहद सीधे और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति के रूप में याद किया. सचिन ने कहा कि नाना के अभिनय में भी वही ईमानदारी नजर आती थी. सचिन ने कहा कि चाहे मराठी हो या हिंदी, नाना पाटेकर ने हमेशा अपने किरदारों के साथ न्याय किया. उन्होंने अभिनेता के परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.
Nana Patekar ji was a truly remarkable actor whose work has inspired and entertained generations. Very sad to hear about his passing. May his soul rest in peace. 🙏🏼
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) October 8, 2026
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी. धवन ने उन्हें एक असाधारण कलाकार बताया और कहा कि उनका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. अजिंक्य रहाणे ने कहा कि नाना पाटेकर एक शानदार अभिनेता थे, जिन्होंने अपने अभिनय से कई पीढ़ियों को प्रेरित करने के साथ उनका मनोरंजन भी किया.

