
नई दिल्ली. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी इसे लेकर सवाल हर तरफ था. फैंस जानना चाहते थे क्या वैभव सूर्यवंशी को रांची में खेलने का मौका मिलेगा. 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 की बढ़त के साथ उतरी. मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.
आज के इस मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर ने बिना बदलाव उतरने का फैसला लिया. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. कप्तान शाई होप ने कहा कि मैदान पर पहले से ही नमी है. मैच आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियां और खराब हो सकती हैं. वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव किया गया है. गुडाकेश मोती को टीम में शामिल किया गया है, जबकि फोर्ड को बाहर रखा गया है.
🚨 Toss 🚨
West Indies have won the toss and elected to field first in Ranchi.
Updates ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/0KxGk6XkDf
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
1. शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), 2. कामिल पूरन, 3. शिमरॉन हेटमायर, 4. रोवमैन पॉवेल, 5. शेरफेन रदरफोर्ड, 6. रोमारियो शेफर्ड, 7. रोस्टन चेज, 8. शमार स्प्रिंगर, 9. अकील हुसैन, 10. शमार जोसेफ, 11. गुडाकेश मोती।
#TeamIndia go unchanged for the 2️⃣nd #INDvWI T20I.
Updates ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe
@mflone_ https://t.co/kdBDrGZ5en
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, 2. संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3. ईशान किशन, 4. श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5. तिलक वर्मा, 6. शिवम दुबे, 7. नमन धीर, 8. अक्षर पटेल, 9. कुलदीप यादव, 10. मयंक यादव, 11. अर्शदीप सिंह।
