Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

    October 23, 2026

    STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket

    October 23, 2026

    विधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026

      अमित शाह की हुंकार, कहा- बहानेबाजी की राजनीति से पंजाब में नहीं बचेगी ‘आप’ सरकार, बनेगी NDA की सरकार

      October 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर
    हरियाणा

    हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड, ब्लड बैंकों को मजबूत करने, जांच प्रयोगशालाओं की सुविधाओं में सुधार, दवाओं की गुणवत्ता की जांच को बेहतर बनाने तथा प्रदेश के सभी जिलों में चिकित्सा उपकरणों की केंद्रीकृत डिजिटल सूची तैयार करने के लिए लगभग 3.26 करोड़ रुपये की खरीद एवं सेवा संबंधी योजनाओं को मंजूरी दी है। ये निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्वास्थ्य खरीद विशेष स्थायी खरीद समिति (एसएसपीसी-उच्च) की बैठक में लिए गए।

    समितियों ने हरियाणा के जिला अस्पतालों के लिए छह शवों की क्षमता वाले नौ शवगृह चौंबर की खरीद हेतु दो वर्ष की दर अनुबंध व्यवस्था को मंजूरी दी। इनकी अनुमानित लागत 70.62 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त, लगभग 66.27 लाख रुपये की लागत से 17 ऊंचाई समायोजित करने वाली पेडेस्टल ऑटोप्सी टेबल खरीदने की भी स्वीकृति दी गई। इन दोनों प्रस्तावों पर कुल अनुमानित 1.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनका उद्देश्य शवगृहों की क्षमता बढ़ाना तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाना है। एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत ब्लड बैंक, स्क्रीनिंग और प्रयोगशाला सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 1.09 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। इन उपकरणों में लगभग 56.64 लाख रुपये की लागत से माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान बनाए रखने में सक्षम 25 डीप फ्रीजर, 34.02 लाख रुपये की लागत से 20 एलिसा रीडर विद वॉशर तथा 18.55 लाख रुपये की लागत से 15 डिजिटल एनालिटिकल बैलेंस शामिल हैं।

    इन उपकरणों से नमूनों और रीएजेंट्स के सुरक्षित भंडारण में सुधार होगा। साथ ही, स्क्रीनिंग और जांच की क्षमता मजबूत होगी तथा स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। दवाओं की गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के लिए लगभग 16.04 लाख रुपये की लागत से दो डिसॉल्यूशन मशीन तथा 8.96 लाख रुपये की लागत से दो डिसइंटीग्रेशन उपकरण खरीदने की मंजूरी दी गई।

    इन उपकरणों पर कुल लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनकी सहायता से एफडीए की दवा परीक्षण क्षमता बढ़ेगी और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुपालन की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। समितियों ने हरियाणा के सभी जिलों में स्थित स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित चिकित्सा उपकरणों का सर्वेक्षण, सत्यापन, प्रमाणीकरण और डिजिटलीकरण करने के प्रदेशव्यापी अभियान को भी मंजूरी दी। इस कार्य के लिए एक एजेंसी का चयन किया गया है, जिस पर लगभग 22.42 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    इस पहल का उद्देश्य चिकित्सा उपकरणों की सटीक और केंद्रीकृत डिजिटल सूची तैयार करना है। इससे अधिकारियों को उपकरणों की स्थिति, उपयोग और उपलब्धता पर नजर रखने के साथ-साथ उनके रखरखाव तथा भविष्य में खरीद की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल सूची तैयार होने से जवाबदेही मजबूत होगी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा उपकरणों का प्रबंधन अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।


    HYP 6676493 364ad305cb4d44a1886a299cec022301 wm 1792735683137 2 1200x675

    इसके अतिरिक्त, समितियों ने पंचकूला स्थित हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड (एचएमएससीएल) के कार्यालय में साफ-सफाई और हाउसकीपिंग सेवाओं के लिए तीन वर्ष के सेवा-स्तरीय अनुबंध के तहत एक एजेंसी की नियुक्ति को भी मंजूरी दी। इस व्यवस्था पर लगभग 32.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य निगम के कार्यालय परिसर में स्वच्छता, साफ-सफाई और उचित रखरखाव सुनिश्चित करना है।

    हरियाणा सरकार ने कहा कि इन निर्णयों से प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी, जांच एवं दवा परीक्षण सुविधाओं में सुधार होगा तथा चिकित्सा उपकरणों और आवश्यक सहायक सेवाओं का प्रबंधन बेहतर बनाया जा सकेगा। इन स्वीकृतियों में चिकित्सा उपकरणों के लिए दो वर्ष के दर अनुबंध, हाउसकीपिंग सेवाओं के लिए तीन वर्ष का अनुबंध तथा प्रदेशभर में चिकित्सा उपकरणों के डिजिटलीकरण की प्रस्तावित प्रक्रिया शामिल है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSTCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    करवा चौथ पर अंबाला के कपड़ा मार्केट में प्लाजो, शरारा सेट, राजस्थानी सूट की बढ़ी डिमांड, 150 से 25000 तक हैं उपलब्ध

    October 23, 2026

    हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, कई निर्माण कार्यों को मिली प्रशासनिक मंजूरी

    October 23, 2026

    चंडीगढ़ में मर्डरः एक घंटे में लिया पिटाई का इंतकाम, नाबालिग की हत्या, ऑटो चालक के कंधे को चिरते हुए निकली गोली, VIDEO आया सामने

    October 23, 2026

    हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए सरकार का अनूठा कदम, अब करप्शन करके बचना होगा मुश्किल

    October 23, 2026

    हरियाणा को बड़ा पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, बनने जा रहा नया हेरिटेज कॉरिडोर

    October 22, 2026

    हरियाणा के गेस्ट टीचरों ने खोला मोर्चा, नियमित करने की मांग पर अब पंचकूला कूच की तैयारी

    October 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

    By प्रमोद रिसालियाOctober 23, 2026

    Haryana News: हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड, ब्लड बैंकों को मजबूत करने, जांच…

    STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket

    October 23, 2026

    विधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 

    October 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.