Delhi North Block Fire News: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में सोमवार सुबह धुआं उठने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इमारत की छत पर मरम्मत और वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान एसी बॉयलर में आग लगने की आशंका जताई गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने सूचना मिलने के बाद छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। दमकल की टीमों ने स्थिति पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से इमारत को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
सुबह 11:10 बजे मिली आग की सूचना
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11:10 बजे नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वेल्डिंग के दौरान एसी बॉयलर में लगी आग
शुरुआती जानकारी के नॉर्थ ब्लॉक की छत पर मरम्मत और तोड़फोड़ से जुड़ा काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग के समय एसी बॉयलर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई गई। आग लगने के बाद इमारत के पीछे से घना धुआं उठता दिखाई दिया, जिसे दूर से भी देखा जा सकता था। छत पर लगे एसी बॉयलर में आग लगी थी और दमकल कर्मियों ने उसे बुझा दिया।
नॉर्थ ब्लॉक में स्थित हैं कई सरकारी कार्यालय
नॉर्थ ब्लॉक दिल्ली के रायसीना हिल क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख सरकारी इमारत है। यहां केंद्रीय गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय हैं। संसद भवन के नजदीक स्थित होने के कारण यह इमारत देश के प्रशासनिक ढांचे का अहम हिस्सा है। इमारत से धुआं उठने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिलने से राहत मिली है।
मिलिंद देवड़ा ने भी शेयर की धुएं की जानकारी
राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने संसद जाते समय नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठते देखने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी लोग सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से कार्रवाई कर रही होंगी। उनकी पोस्ट के बाद भी घटना को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।

