Stock market closing 27 October 2026: कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 8.08 अंकों की गिरावट के साथ 73,598.67 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी महज 3.45 अंकों फिसलकर 22,749.75 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,762.98 का ऊपरी स्तर, जबकि 73,179.41 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 22,829.75 का उच्च स्तर, जबकि 22,636.85 का निम्न स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, NTPC, पावरग्रिड, अल्ट्रासेमको, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, BEL, मारुति, इटरनल और कोटक बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। भारती एयरटेल के शेयर में सबसे ज्यादा 3.18% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
HCLTECH, ITC, रिलायंस, एलएंडटी, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, SBIN, एक्सिस बैंक, TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक और एशियन पेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। SBIN के शेयर में सबसे ज्यादा 1.55% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.22%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.69% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत फिसली
ब्रेंट क्रूड शाम 6.20 बजे 0.54% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 115.2 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

