IMD Weather Update Today, 27 October 2026: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। उत्तर भारत में जहां दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम फिलहाल शांत रहने की संभावना है। वहीं 29 और 30 अक्टूबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ दक्षिण और पूर्वी भारत के लिए बड़ी मौसमी चुनौती बन रहा है। IMD के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को मौसम शांत रहने की संभावना है। दोपहर के वक्त तेज धूप हो सकती है, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे हल्की सर्दी महसूस हो सकती है। राजधानी के अलावा एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं से जुड़ी मौसमी गतिविधियों की संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है।
हरियाणा में 29-30 अक्टूबर को बदलेगा मौसम
हरियाणा में 27 अक्टूबर को IMD ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि राज्य में 28 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका के मद्देनजर विशेष सतर्कता जरूरी हो सकती है। मौसम में यह बदलाव उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ा है। हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और नूंह में स्थानीय स्तर पर मौसम बदल सकता है।
पंजाब में अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार
पंजाब में भी 27 अक्टूबर को मौसम के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे राज्य में लगातार बारिश होगी, बारिश की गतिविधियां स्थानीय और छिटपुट रह सकती हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, मोगा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा के लोगों को जिला-स्तरीय मौसम अपडेट देखते रहना चाहिए।
हिमाचल के पहाड़ों में ठंडक, 29-30 का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज के लिए कोई वेदर अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना के कारण मौसम पर नजर रखना जरूरी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान मैदानी इलाकों से कम रह सकता है और सुबह-शाम ठंड अधिक महसूस हो सकती है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में ठंडक बढ़ सकती है। अभी पूरे हिमाचल में भारी बारिश या बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
यूपी, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर का मौसम
उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 29 से 31 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक तथा तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को गरज-चमक और 30 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में भी आने वाले दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में सर्द मौसम की स्थिति बन सकती है।
दक्षिण और पूर्वी भारत में चक्रवात अर्नब का असर
देश के अन्य हिस्सों में सबसे महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब है। IMD के अनुसार यह तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में मजबूत हुआ है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह के आसपास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश तथा यानम तट को पार करने की संभावना जताई गई है। तट के निकट तेज हवाएं, भारी से बहुत भारी बारिश और समुद्र में उथल-पुथल का खतरा है। आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों, दक्षिणी ओडिशा और यानम क्षेत्र में विशेष सतर्कता जरूरी है। इसके प्रभाव से तेलंगाना, दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में भी बारिश बढ़ सकती है। तमिलनाडु, केरल और आसपास के दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

