Close Menu
    What's Hot

    Diljit Dosanjh Delhi Concert: 2,000 सुरक्षाकर्मी तैनात, 700 मीटर तक ‘नो-कार जोन’, कड़े किए गए सुरक्षा इंतजाम! | Entertainment

    October 27, 2026

    IT कंपनियों में मंदी, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल फिसला

    October 27, 2026

    Congress Protest Rally: कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली अनुमति, जानिए क्या हैं दिल्ली पुलिस की शर्तें | National

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Congress Protest Rally: कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली अनुमति, जानिए क्या हैं दिल्ली पुलिस की शर्तें | National

      October 27, 2026

      Supreme Court News: एसआईआर और CEC को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, याचिकाकर्ताओं को 10 दिन का समय | National

      October 27, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में हल्की ठंड, चक्रवात अर्नब से कई राज्यों पर खतरा | National

      October 27, 2026

      Guwahati Hotel Shooting: गुवाहाटी के होटल में संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या | National

      October 27, 2026

      जदयू से बगावत अनंत सिंह को पड़ी भारी, निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

      October 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Diljit Dosanjh Delhi Concert: 2,000 सुरक्षाकर्मी तैनात, 700 मीटर तक ‘नो-कार जोन’, कड़े किए गए सुरक्षा इंतजाम! | Entertainment
    दिल्ली

    Diljit Dosanjh Delhi Concert: 2,000 सुरक्षाकर्मी तैनात, 700 मीटर तक ‘नो-कार जोन’, कड़े किए गए सुरक्षा इंतजाम! | Entertainment

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर आतंकी खतरे की आशंका, सुरक्षा में तैनात होंगे 2000 तक जवान

    नई दिल्ली. दुनियाभर में अपने गानों से लोगों को नाचने पर मजबूर करे वाले मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट चर्चा में है. 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह कॉन्सर्ट होने वाला है. इसे लेकर आतंकी खतरा बताया जा रहा है. इस धमकी के बाद भी कॉन्सर्ट को तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा.

    दिलजीत दोसांझ का यह कार्यक्रम भारत में उनके ‘ऑरा टूर’ की शुरुआत करेगा. दिल्ली पुलिस ने पहले कॉन्सर्ट की अनुमति रोक दी थी. अब इसको मंजूरी दिए जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि आतंकी खतरे की आशंके की वजह से कार्यक्रम को सुरक्षित करने की विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की जा रही है.

    द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आयोजकों से एक्स्ट्रा पर्सनल सुरक्षा गार्ड तैनात करने को कहा है. इसके अलावा स्टेडियम में एंट्री और एक्जिट के लिए अधिक रास्तों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों और आयोजकों के बीच कॉन्सर्ट में आने वाली संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समन्वय किया जा रहा है.

    जानकारी के मुताबिक दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट में शुरुआती योजना के तहत करीब 400 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने थे. कार्यक्रम के बड़े स्तर और संभावित भीड़ को देखते हुए अब अधिकारियों ने 1,500 से 2,000 तक सुरक्षा कर्मियों की जरूरत बताई है. ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी योजना बनाई जा रही है. इसके तहत स्टेडियम के 500 से 700 मीटर के दायरे में वाहनों की आवाजाही सीमित की जा सकती है. कई इलाकों में केवल कलाकारों को लेकर आने वाली गाड़ियों की ही एंट्री देने पर विचार किया जा रहा है.

    From getting called up on stage to getting a shoutout mid-song, you’re not just watching the show. 🥹

    YOU COULD BE THE ONE HE NOTICES. 🫵🏻❤️‍🔥

    🎟️ Consider this as your sign to show up! Ticket link in bio.

    #DiljitDosanjh #Concert #PunjabiMusic #Live #AuraIndiaTour #RuPay #ChivasLuxeCollectivePerfumes

    (1/2)

    — BookMyShow.Live (@Bookmyshow_live) October 27, 2026

    आपको बता दें कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में करीब 55000 लोगों के बैठने की क्षमता है. ऐसे में अधिकारियों को बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. आयोजक दिलजीत के प्रदर्शन के लिए बनाए जाने वाले रैंप को लंबा करने पर भी विचार कर रहे हैं. इससे सिंगर दर्शकों के और करीब पहुंचकर उनसे बातचीत कर सकेंगे. इस प्रस्ताव पर अभी चर्चा जारी है. अंतिम फैसला सुरक्षा संबंधी चिंताओं और जरूरी मंजूरियों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा.

    रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर संभावित खतरे की जानकारी टिकट बुक करने वाली कंपनी Bookmyshow को दी है. एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया कि दिलजीत को कथित तौर पर खालिस्तानी संगठन से धमकी मिली है. वहीं, 27 नवंबर को मुंबई में होने वाले उनके कॉन्सर्ट को भी ईमेल के जरिए धमकी मिलने की खबर है. इस मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, अभी तक धमकी से जुड़ी पूरी जानकारी और उसकी सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयारी कर रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIT कंपनियों में मंदी, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल फिसला
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जामिया में चल रहा प्रदर्शन हुआ बेकाबू, छात्राओं और महिला पुलिस में झड़प, कई छात्र हिरासत में

      October 26, 2026

      North Block Fire: दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक की छत पर AC बॉयलर में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप, दमकल ने संभाला मोर्चा | Delhi

      October 26, 2026

      Jamia Student Union Election: दो दशक बाद जामिया में होंगे छात्रसंघ चुनाव, 15 दिन के भीतर मतदान कराने का ऐलान | Delhi

      October 26, 2026

      IMD Weather Alert: कैसा रहेगा आज दिनभर आपके शहर का मौसम, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में बारिश के आसार | National

      October 25, 2026

      Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में मिले सरकार विरोधी पोस्टर, पुलिस ने दर्ज की FIR | Delhi

      October 24, 2026

      Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल से 24 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बिछाया जाल | Delhi

      October 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Diljit Dosanjh Delhi Concert: 2,000 सुरक्षाकर्मी तैनात, 700 मीटर तक ‘नो-कार जोन’, कड़े किए गए सुरक्षा इंतजाम! | Entertainment

      By परवेश चौहानOctober 27, 2026

      दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर आतंकी खतरे की आशंका, सुरक्षा में तैनात होंगे 2000…

      IT कंपनियों में मंदी, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल फिसला

      October 27, 2026

      Congress Protest Rally: कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली अनुमति, जानिए क्या हैं दिल्ली पुलिस की शर्तें | National

      October 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.