Close Menu
    What's Hot

    MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

    October 28, 2026

    भाजपा और कांग्रेस नेता बने समधी, कौन हैं अफशां खान, जिन्होंने पूर्व मंत्री शाहनवाज खान के बेटे से किया निकाह

    October 28, 2026

    भिवानी में लापता सात वर्षीय बच्चे का शव मिला, 23 अक्तूबर को घर से हुआ था लापता

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

      October 28, 2026

      जस्टिस सुधीर सिंह बनेंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने की सिफारिश

      October 27, 2026

      बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत से एनडीए प्रत्याशी की जीत, पटना से जदयू के नीरज कुमार पीछे

      October 27, 2026

      टोल प्लाजा के 20 KM के दायरे में रहते हैं? टोल के लिए जारी हुआ नया नियम, जानें आपको फायदा या नुकसान

      October 27, 2026

      Congress Protest Rally: कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली अनुमति, जानिए क्या हैं दिल्ली पुलिस की शर्तें | National

      October 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»भाजपा और कांग्रेस नेता बने समधी, कौन हैं अफशां खान, जिन्होंने पूर्व मंत्री शाहनवाज खान के बेटे से किया निकाह
    हरियाणा

    भाजपा और कांग्रेस नेता बने समधी, कौन हैं अफशां खान, जिन्होंने पूर्व मंत्री शाहनवाज खान के बेटे से किया निकाह

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़. विचारधारा अलग अलग, लेकिन अब कांग्रेस और भाजपा के नेता समधी बन गए हैं. दोनों नेताओं ने अपने बेटे-बेटी की शादी के बाद रिश्ता जुड़ा है. बात हो रही है बिहार के भाजपा नेता शाहनवाज खान और हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की. अकरम खान की बेटी अफशां खान की शादी शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन के साथ हुई है. दोनों ने तीन दिन पहले ही दिल्ली में निकाह किया और फिर 26 अक्तूबर को रिसेप्शन रखी गई थी.

    जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज और हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगधारी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां शादी के बंधन में बंधे हैं. दिल्ली के चाणक्यपुरी में पीएसओआई क्लब में इस जोड़े का निकाह संपन्न हुआ. 25 अक्टूबर को हुई शादी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता भी पहुंचे थे.

    अफशां खान.

    कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पिता के साथ भावुक नजर आ रही हैं और पिता अकरम खान कहते हैं कि कभी वह अपनी बेटी के खिलौने लाते थे और आज  शादी का जोड़ा लाए हैं. अफशां ने अपनी शादी से जुड़ी कई वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इसमे राहुल गांधी के साथ भी तस्वीर  हैं, जिसमें वह अपनी शादी की न्यौता देती नजर आ रही हैं.

    कौन हैं अफशां खान

    अफशां खान यमुनानगर जिले के गांव खिजरी के अकरम खान और कांग्रेस विधायक की बेटी हैं. और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. अफशां के पिता और परिवार तीन दशक से राजनीति में है. अफशां के दादा चौधरी मोहम्मद असलम खान 1987 और 1991 में छछरौली से विधायक चुने गए थे और पिता अकरम खान ने 1996 में पहली बार निर्दलीय चुनाव जीता था और विधायक बने थे. अफशां के पिता अकरम खान वर्ष 1999 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे और बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष भी बने. वर्ष 2009 में उन्होंने बसपा के टिकट पर जगाधरी सीट से जीत दर्ज की थी. हालांकि, बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे. बीता 2024 विधानसभा चुनाव उन्होंने  कांग्रेस प्रत्याशी जीता था.

    हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी शादी में शिरकत की.

    क्या करता है पति

    अफशां के शौहर यानी शाहनवाज खान के बेटे अरबाज का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार है.  भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं.  उन्होंने 1994 में रेणु शर्मा से लव मैरिज  की थी और उनके दो बेटे अरबाज और अदीब हैं.  वर्ष 1999 में किशनगंज से सांसद बने शाहनवाज ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण, कोयला, नागरिक उड्डयन और कपड़ा मंत्री रहे थे.

    शादी में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा.

    शादी की रिस्पेशन में कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया. और बीते सोमवार को दिल्ली में रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया.रिस्पेशन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,  हरियाणा के सीएम नायब सैनी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता शामिल हुए.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभिवानी में लापता सात वर्षीय बच्चे का शव मिला, 23 अक्तूबर को घर से हुआ था लापता
    Next Article MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भिवानी में लापता सात वर्षीय बच्चे का शव मिला, 23 अक्तूबर को घर से हुआ था लापता

    October 28, 2026

    चंडीगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीवाली से पहले आएगी सैलरी, प्रशासन ने दिया निर्देश

    October 27, 2026

    सड़क हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल को दिलाया उपचार

    October 27, 2026

    गोहाना की बेटी ईशा पांचाल बनेंगी SDM, चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत, घर पर ही की थी तैयारी

    October 27, 2026

    पानीपत में धागा फैक्टरी में भीषण आग मजदूर की जिंदा जलकर मौत, साथी की हालत गंभीर

    October 27, 2026

    हरियाणा के भिवानी में 7 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी, 23 अक्टूबर से था लापता, जांच में पुलिस जुटी

    October 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

    By अंकित कुमारOctober 28, 2026

    MLC चुनाव रिजल्ट कई सीटों पर घोषित हो चुका है, जबकि कुछ सीटों पर काउंटिंग…

    भाजपा और कांग्रेस नेता बने समधी, कौन हैं अफशां खान, जिन्होंने पूर्व मंत्री शाहनवाज खान के बेटे से किया निकाह

    October 28, 2026

    भिवानी में लापता सात वर्षीय बच्चे का शव मिला, 23 अक्तूबर को घर से हुआ था लापता

    October 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.