चंडीगढ़. विचारधारा अलग अलग, लेकिन अब कांग्रेस और भाजपा के नेता समधी बन गए हैं. दोनों नेताओं ने अपने बेटे-बेटी की शादी के बाद रिश्ता जुड़ा है. बात हो रही है बिहार के भाजपा नेता शाहनवाज खान और हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की. अकरम खान की बेटी अफशां खान की शादी शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन के साथ हुई है. दोनों ने तीन दिन पहले ही दिल्ली में निकाह किया और फिर 26 अक्तूबर को रिसेप्शन रखी गई थी.
जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज और हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगधारी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां शादी के बंधन में बंधे हैं. दिल्ली के चाणक्यपुरी में पीएसओआई क्लब में इस जोड़े का निकाह संपन्न हुआ. 25 अक्टूबर को हुई शादी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता भी पहुंचे थे.
अफशां खान.
कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पिता के साथ भावुक नजर आ रही हैं और पिता अकरम खान कहते हैं कि कभी वह अपनी बेटी के खिलौने लाते थे और आज शादी का जोड़ा लाए हैं. अफशां ने अपनी शादी से जुड़ी कई वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इसमे राहुल गांधी के साथ भी तस्वीर हैं, जिसमें वह अपनी शादी की न्यौता देती नजर आ रही हैं.
कौन हैं अफशां खान
अफशां खान यमुनानगर जिले के गांव खिजरी के अकरम खान और कांग्रेस विधायक की बेटी हैं. और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. अफशां के पिता और परिवार तीन दशक से राजनीति में है. अफशां के दादा चौधरी मोहम्मद असलम खान 1987 और 1991 में छछरौली से विधायक चुने गए थे और पिता अकरम खान ने 1996 में पहली बार निर्दलीय चुनाव जीता था और विधायक बने थे. अफशां के पिता अकरम खान वर्ष 1999 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे और बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष भी बने. वर्ष 2009 में उन्होंने बसपा के टिकट पर जगाधरी सीट से जीत दर्ज की थी. हालांकि, बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे. बीता 2024 विधानसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जीता था.
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी शादी में शिरकत की.
क्या करता है पति
अफशां के शौहर यानी शाहनवाज खान के बेटे अरबाज का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार है. भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं. उन्होंने 1994 में रेणु शर्मा से लव मैरिज की थी और उनके दो बेटे अरबाज और अदीब हैं. वर्ष 1999 में किशनगंज से सांसद बने शाहनवाज ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण, कोयला, नागरिक उड्डयन और कपड़ा मंत्री रहे थे.
शादी में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा.
शादी की रिस्पेशन में कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया. और बीते सोमवार को दिल्ली में रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया.रिस्पेशन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता शामिल हुए.
