Bihar MLC Result: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी एवं निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज जीत गए हैं। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद उन्होंने 800 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।
तिरहुत से एनडीए प्रत्याशी जीते
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह (एनपी सिंह) ने जीत दर्ज की है।
तिरहुत स्नातक सीट के रुझान में निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी आगे हैं। स्नातक कोटे की सीटों पर अंतिम नतीजे आधी रात के बाद या बुधवार सुबह तक घोषित होने की संभावना है।
पटना से जदयू के नीरज कुमार पिछड़े
पटना शिक्षक सीट पर दो राउंड की मतगणना के बाद जेडीयू के नीरज कुमार पीछे हो गए हैं, आरजेडी के दिलीप पटेल 16 वोटों से आगे हैं। वहीं जन सुराज पार्टी के अनुज सिंह तीसरे नंबर पर हैं, जिनका मोकामा विधायक अनंत सिंह ने समर्थन किया था।
कोसी सीट पर बीजेपी आगे
कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी कैंडिडेट एनके यादव लगातार आगे चल रहे हैं।
दरभंगा से जनसुराज आगे
दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी मदन मोहन झा की हार तय मानी जा रही है, यहां जन सुराज पार्टी के सुरेश राय आगे हैं।
दरभंगा स्नातक सीट पर भाजपा के सर्वेश कुमार 237 वोटों से आगे चल रहे हैं। पटना शिक्षक पर वोटों की गिनती जारी है। रुझान के अनुसार मौजूदा भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव आगे चल रहे हैं।

