Close Menu
    What's Hot

    LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

    November 1, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन 1 मई को रोहतक में निकालेंगे विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ हुंकार

    November 1, 2026

    Delhi-NCR’s New Pollution Rules: दिल्ली-NCR में 5 नए नियम लागू, पुरानी गाड़ियों पर बैन, वर्क फ्रॉम होम, पार्किंग फीस दोगुनी | National

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, November 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy
    Breaking News

    LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

    नई दिल्ली. त्योहार से पहले घर के बजट पर असर पड़ने वाला है. दीवाली के त्योहार से पहले आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है. देश में लगातार तीसरे महीने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम अलग-अलग महानगरों में 10 रुपये से लेकर 17 रुपये तक बढ़ गए हैं.

    दीवाली से पहले बाहर से आने वाली मिठाइयों और बाकी सामानों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर इन सामान के दामों पर पड़ना तय माना जा रहा है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को लेकर लोग राहत की सांस ले सकते हैं. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है.

    इंडियन ऑयल ने शहरवार एलपीजी कीमतों को जारी किया है. इसके मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 10 रुपये बढ़कर 2,820 रुपये हो गया है. अक्टूबर में इसकी कीमत 2,810 रुपये थी. कोलकाता में सबसे ज्यादा 17 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यहां कमर्शियल सिलेंडर अब 2,971 रुपये में मिलेगा, जबकि अक्टूबर में इसकी कीमत 2,954 रुपये थी. मुंबई में सिलेंडर 10.50 रुपये महंगा होकर 2,775 रुपये का हो गया है. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 11.50 रुपये बढ़कर 2,994.50 रुपये पहुंच गई है.

    शहरवार कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें

    शहरअक्टूबर 2026नवंबर 2026कीमत में बढ़ोतरी
    दिल्ली₹2,810₹2,820₹10
    कोलकाता₹2,954₹2,971₹17
    मुंबई₹2,764.50₹2,775₹10.50
    चेन्नई₹2,983₹2,994.50₹11.50

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों का बढ़ना भी एक बड़ी वजह है. सऊदी अरामको और अल्जीरिया की कंपनी सोनाट्रैक ने नवंबर के लिए प्रोपेन और ब्यूटेन की कीमतों में इजाफा किया है. सऊदी अरामको ने प्रोपेन की कीमत 5.9 फीसदी और ब्यूटेन की कीमत 6.8 फीसदी बढ़ाई है. वहीं सोनाट्रैक ने प्रोपेन के दाम 23 फीसदी और ब्यूटेन के दाम 40 फीसदी तक बढ़ाए हैं. भारत में एलपीजी की कीमतें तय करने में सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi CP) की अहम भूमिका होती है. यह एशियाई बाजारों में एलपीजी आयात का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानक है.

    कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के बावजूद घरेलू रसोई गैस की कीमतें नवंबर में स्थिर रखी गई हैं. तेल विपणन कंपनियों ने 7 जून 2026 के बाद से घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बदले हैं. अक्टूबर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये थी. पटना में घरेलू सिलेंडर की कीमत सबसे अधिक 1,031.50 रुपये है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन 1 मई को रोहतक में निकालेंगे विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ हुंकार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026

      Sanjay Gupta Passes Away: फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में अचानक गिरने से लगी थी गंभीर चोट | National

      October 31, 2026

      Watch Video: BMW सवार महिला ने कई वाहनों को मारी टक्कर ! पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो | National

      October 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      By अंकित कुमारNovember 1, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर…

      ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन 1 मई को रोहतक में निकालेंगे विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ हुंकार

      November 1, 2026

      Delhi-NCR’s New Pollution Rules: दिल्ली-NCR में 5 नए नियम लागू, पुरानी गाड़ियों पर बैन, वर्क फ्रॉम होम, पार्किंग फीस दोगुनी | National

      November 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.