Close Menu
    What's Hot

    तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, IT, बैंकिंग के शेयरों में जोरदार उछाल, कच्चा तेल फिसला

    November 2, 2026

    नशा तस्करी के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 35 विशेष एनडीपीएस अदालतें होंगी स्थापित

    November 2, 2026

    Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»नशा तस्करी के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 35 विशेष एनडीपीएस अदालतें होंगी स्थापित
    पंजाब

    नशा तस्करी के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 35 विशेष एनडीपीएस अदालतें होंगी स्थापित

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानNovember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्यभर में 35 विशेष एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) अदालतें स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य नशे से संबंधित मामलों का तेजी से निपटारा करना, अदालतों में लंबित मामलों की संख्या कम करना और नशे के अभिशाप के विरुद्ध शुरू किए गए अभियान को और मजबूत करना है। यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया, “पंजाब नशा तस्करी और इसके सेवन की गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। राज्य में प्रतिवर्ष लगभग 20,000 एनडीपीएस मामले दर्ज होते हैं और करीब 27,000 गिरफ्तारियां होती हैं। इनमें से लगभग 12,000 मामलों की सुनवाई सत्र अदालतों द्वारा की जाती है, जबकि प्रतिवर्ष केवल 5,700 के करीब मामलों का ही निपटारा हो पाता है। इसके कारण 31 अगस्त, 2026 तक लंबित मामलों की संख्या बढ़कर 52,577 तक पहुंच गई है। परिणामस्वरूप, ऐसे मामलों के निपटारे में औसतन आठ वर्ष का समय लग जाता है।

    उल्लेखनीय है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने आगामी पांच से सात वर्षों के दौरान पुराने लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए अतिरिक्त विशेष एनडीपीएस अदालतों की आवश्यकता का आकलन किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल ने पहले चरण के तहत ऐसी 35 विशेष अदालतें स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।

    इसके साथ ही 385 नए पदों को भी मंजूरी दी गई है, जिनमें 35 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 315 सहायक स्टाफ सदस्य और 35 सहायक जिला अटॉर्नी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बुनियादी ढांचे के खर्च सहित लगभग 75 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को भी स्वीकृति दी गई है।

    उन्होंने बताया कि नई विशेष एनडीपीएस अदालतों के पूरी तरह कार्यशील होने तक पहले से मौजूद नामित अदालतें अपना कामकाज जारी रखेंगी। ये समर्पित अदालतें एनडीपीएस मामलों के शीघ्र निपटारे में सहायक होंगी, सुनवाई में होने वाली देरी और लंबित मामलों की संख्या को कम करेंगी तथा सरकारी गवाहों के समय का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेंगी।

    यह पहल नशे से संबंधित अपराधों के विरुद्ध न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करेगी और राज्य में नशा तस्करी की कमर तोड़ने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों को और गति प्रदान करेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National
    Next Article तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, IT, बैंकिंग के शेयरों में जोरदार उछाल, कच्चा तेल फिसला
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों ने सतनाम सिंह संधू…

      October 31, 2026

      Punjab News: ‘नशे के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत संगरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

      October 31, 2026

      चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा ‘डॉ. नरिंदर सिंह कपानी’ रिसर्च चेयर..

      October 31, 2026

      Punjab Assembly Election : AAP ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, धुरी से चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

      October 31, 2026

      पंजाब भर में 1,845 एफआईआर

      October 31, 2026

      तरनतारन के चौधरीवाला गांव के श्मशान घाट में एक युवक…

      October 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, IT, बैंकिंग के शेयरों में जोरदार उछाल, कच्चा तेल फिसला

      By परवेश चौहानNovember 2, 2026

      Stock market opening 2 November 2026: कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार…

      नशा तस्करी के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 35 विशेष एनडीपीएस अदालतें होंगी स्थापित

      November 2, 2026

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.