Close Menu
    What's Hot

    Glenn Maxwell Retires: खूंखार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, अब नहीं उतरेंगे कभी खेलने | Sports

    November 3, 2026

    Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

    November 3, 2026

    चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

      November 3, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा | National

      November 3, 2026

      Sharad Pawar News: खांसी और सीने में दर्द के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दिया अपडेट | National

      November 3, 2026

      Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

      November 2, 2026

      Imran Khan News: आमिर खान के भांजे इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 7 दिसंबर तक नहीं छोड़ना होगा देश | National

      November 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, November 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National
    Breaking News

    Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Tripura News, BSF Attack, India Bangladesh Border, BSF Jawans Injured, BSF Weapons Snatching, Manik Saha, त्रिपुरा समाचार, बीएसएफ जवानों पर हमला, भारत बांग्लादेश सीमा, आठ आरोपी गिरफ्तार
    बीएसएफ जवानों पर त्रिपुरा में भीड़ ने हमला कर दिया।

    Attack on BSF in Tripura: भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले की घटना सामने आई है। त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बॉक्सानगर स्थित आशाबाड़ी इलाके में तस्करी से जुड़े विवाद के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने BSF जवानों पर हमला कर दिया। इस दौरान जवानों को लाठी-डंडों से पीटा गया और उनके हथियार छीनने की कोशिश की गई। हमले में कंपनी कमांडर समेत तीन जवान घायल हो गए। वहीं, हमलावरों ने BSF के सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद त्रिपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आखिर क्या है पूरा मामला?

    घटना 2 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के पास हुई। यहां BSF की 49वीं बटालियन के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान जवानों को कुछ लोगों के तस्करी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह हुआ। जवानों ने हेफजुर रहमान नाम के एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों और BSF जवानों के बीच विवाद शुरू हो गया। युवक को पकड़े जाने के विरोध में कुछ लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रहीमपुर की ओर से बॉक्सानगर जा रहे BSF के एक सरकारी वाहन को भीड़ ने घेर लिया। वाहन में कंपनी कमांडर रोहित कुमार समेत अन्य जवान मौजूद थे। भीड़ ने जवानों को वाहन से बाहर निकालकर लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान जवानों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उनके सर्विस हथियार छीनने की भी कोशिश की। सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

    कंपनी कमांडर समेत 3 जवान घायल

    घायल जवानों को उपचार के लिए बॉक्सानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में लोगों की भीड़ BSF जवानों पर लाठी-डंडों से हमला करती दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आशाबाड़ी BOP से अतिरिक्त BSF जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद हमलावर वहां से अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। पुलिस और BSF की टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जांच के लिए जुटाई है।

    पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

    BSF जवानों पर हमले के मामले में त्रिपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में कौन-कौन शामिल था। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या हमला पहले से सुनियोजित था या तस्करी के मामले में शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। हथियार छीनने की कोशिश और सरकारी संपत्ति को नुकसान के आरोपों की जांच की जा रही है।

    हमलावरों में बांग्लादेशी नागरिक भी

    इस घटना के बाद कुछ सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि हमलावरों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल थे। आरोप है कि कुछ लोग आशाबाड़ी इलाके में रहकर सीमा पार तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त थे। हालांकि इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और BSF मामले की जांच कर रही हैं। BSF जवानों पर हुए हमले को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि आशाबाड़ी में सुरक्षा बलों पर किया गया हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने दोषियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई करने तथा न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    Previous articleGlenn Maxwell Retires: खूंखार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, अब नहीं उतरेंगे कभी खेलने

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत
    Next Article Glenn Maxwell Retires: खूंखार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, अब नहीं उतरेंगे कभी खेलने | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा | National

      November 3, 2026

      Sharad Pawar News: खांसी और सीने में दर्द के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दिया अपडेट | National

      November 3, 2026

      Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

      November 2, 2026

      Imran Khan News: आमिर खान के भांजे इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 7 दिसंबर तक नहीं छोड़ना होगा देश | National

      November 2, 2026

      Mumbai News: शादी की दावत बनी मुसीबत, दूल्हा-दुल्हन समेत 31 अस्पताल में भर्ती, 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार | National

      November 2, 2026

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Glenn Maxwell Retires: खूंखार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, अब नहीं उतरेंगे कभी खेलने | Sports

      By परवेश चौहानNovember 3, 2026

      ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी तूफानी…

      Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

      November 3, 2026

      चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

      November 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.