Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ 1st ODI Likely XI: पहले वनडे में कुलदीप होंगे इन, ईशान आउट? संभावित प्लेइंग-11 | Sports

    November 3, 2026

    Watch Video: नेपाल में लैंडिंग के समय 2 हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय नागरिक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो | World

    November 3, 2026

    हरियाणा कैबिनेट मीटिंग के 7 अहम फैसले, नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को मंजूरी, डंकी रूट मामलों पर लगेगी लगाम

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Watch Video: नेपाल में लैंडिंग के समय 2 हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय नागरिक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो | World

      November 3, 2026

      Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, प्रोटेस्ट के नाम पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकते | National

      November 3, 2026

      Dhirendra Shastri Row: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR | National

      November 3, 2026

      Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

      November 3, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा | National

      November 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, November 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा कैबिनेट मीटिंग के 7 अहम फैसले, नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को मंजूरी, डंकी रूट मामलों पर लगेगी लगाम
    हरियाणा

    हरियाणा कैबिनेट मीटिंग के 7 अहम फैसले, नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को मंजूरी, डंकी रूट मामलों पर लगेगी लगाम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 3, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़. हरियाणा में नायब सैनी कैबिनेट की मीटिंग मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित की गई. इसमें बैठक में कुल 7 एजेंडे रखे गए और सभी को मंजूरी दी गई. कैबिनेट मीटिंग में संविधान दिवस पर 26 नवंबर को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा.

    सीएम नायब सिंह सैनी ने मीटिंग के बाद कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी. सीएम ने कहा कि मंत्रिमंडल ने हरियाणा ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2026 को मंजूरी प्रदान की गई है. इन नियमों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंटों, अवैध विदेश भर्ती, मानव तस्करी और ‘डंकी रूट’ जैसी अवैध गतिविधियों से बचाना  है.

    अब प्रदेश में ट्रैवल एजेंट का व्यवसाय करने वाले सभी नए और पहले से कार्यरत एजेंटों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा और प्रत्येक नए कार्यालय अथवा शाखा के लिए अलग पंजीकरण कराना होगा और प्रत्येक सेवा श्रेणी के लिए भी अलग पंजीकरण आवश्यक होगा.

    इसमें पासपोर्ट सेवाएं, टूर एवं ट्रैवल एजेंसी सेवाएं, स्टडी वीजा कंसल्टेंसी और टिकटिंग सेवाएं शामिल  हैं.  पुलिस सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सक्षम प्राधिकारी की ओर से 30 दिनों के भीतर पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी  किया जाएगा. यह प्रमाणपत्र तीन वर्ष तक वैध रहेगा. पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों की जिला-वार सूची और उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र अंत्योदय सरल पोर्टल तथा गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे.

    • संविधान दिवस पर 26 नवंबर को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा.
    •  युवाओं को धोखाधड़ी, अवैध विदेश भर्ती, मानव तस्करी और डंकी रूट से बचाने के लिए हरियाणा ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2026 को मंजूरी। सभी ट्रैवल एजेंटों का पंजीकरण अनिवार्य होगा.
    • जूनियर लेक्चर असिस्टेंट की भर्ती एवं पदोन्नति के लिए हरियाणा एजुकेशनल कॉलेज कैडर सेवा नियम, 1986 में संशोधन को मंजूरी.
    • TDR नीति में संशोधन को मंजूरी. अब प्रमाणपत्रों का उपयोग प्रदेश की अन्य कम संभावित विकास योजनाओं में भी किया जा सकेगा.
    • नई लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026 को मंजूरी। इसके तहत विकसित भूमि का 50% हिस्सा भू-मालिकों और 50% विकास एजेंसी को मिलेगा. भू-मालिकों को ₹1 लाख प्रति एकड़ प्रति वर्ष की अंतरिम वित्तीय सहायता भी दी जाएगी.

    मंत्रिमंडल ने हरियाणा एजुकेशनल कॉलेज कैडर (ग्रुप-सी) सेवा नियम, 1986 में संशोधन को मंजूरी दी  दी है. अब जूनियर लेक्चर असिस्टेंट के पद पर सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के लिए अभ्यर्थी का भौतिक, रसायन, गणित या जीव विज्ञान विषयों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा. सीधी भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त कॉलेज में लैबोरेटरी अटेंडेंट के रूप में पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा और पदोन्नति के लिए 10+2 या समकक्ष योग्यता तथा नियमित नियुक्ति के बाद लैबोरेटरी अटेंडेंट के रूप में पांच वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया. सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई

    मंत्रिमंडल ने 16 नवंबर, 2021 को अधिसूचित ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स नीति में संशोधनों को मंजूरी प्रदान की. टीडीआर प्रमाणपत्र के मूल्यांकन की गणना के फार्मूले में बदलाव किया गया है अब भूमि का मूल्यांकन आवेदन जमा करने की तिथि पर लागू औसत कलेक्टर दर के आधार पर होगा. जिस स्थान पर टीडीआर का उपयोग किया जाना है, उस भूमि का मूल्यांकन भी आवेदन जमा करने की तिथि पर लागू औसत कलेक्टर दर के आधार पर होगा. संशोधित फार्मूला उन सभी लंबित आवेदनों पर भी लागू होगा, जिनमें टीडीआर उपयोग प्रमाणपत्र जारी करने की अनुमति नहीं दी गई है और उपयोग के लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी प्रदान नहीं की गई. टीडीआर प्रमाणपत्रों के उपयोग का दायरा बढ़ाया गया.

    अब इन प्रमाणपत्रों का उपयोग उसी डेवलपमेंट प्लान के साथ-साथ प्रदेश के किसी भी कम संभावित विकास योजना में भी किया जा सकेगा. पहले इनका उपयोग केवल उसी डेवलपमेंट प्लान तक सीमित था, जिसके लिए प्रमाणपत्र जारी किया जाता था.

    मंत्रिमंडल ने नई लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026 को मंजूरी प्रदान की है. इसका उद्देश्य विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है. नई नीति के तहत स्वीकृत लेआउट प्लान के अनुसार परियोजना के कुल बिक्री योग्य क्षेत्र का 50 प्रतिशत हिस्सा भू-मालिकों को तथा शेष 50 प्रतिशत हिस्सा विकास एजेंसी को दिया जाएगा.

    1. भू-मालिकों के 50 प्रतिशत हिस्से में से पात्रता के अनुसार कुछ हिस्सा वाणिज्यिक साइट के रूप में दिया जाएगा. भू-मालिकों को दिए जाने वाले विकसित प्लॉट का न्यूनतम आकार निर्धारित किया गया.
    2. आवासीय प्लॉट 100 वर्ग मीटर, संस्थागत प्लॉट 500 वर्ग मीटर और औद्योगिक प्लॉट 250 वर्ग मीटर होगा. लैंड एंटाइटलमेंट सर्टिफिकेट धारक अपने प्रमाणपत्रों को आपस में जोड़कर बड़े आकार के विकसित प्लॉट के लिए संयुक्त रूप से आवेदन कर सकेंगे.
    3. भू-मालिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रति एकड़ प्रति वर्ष 1 लाख रुपये की अंतरिम वित्तीय सहायता दी जाएगी. यह राशि भूमि के योगदान के अनुपात में चार वर्ष तक, सेल डीड के पंजीकरण की तिथि से देय होगी.

    सीएम ने कहा कि हमारी सरकार लगातार गौशालाओं के विकास गवर्नमेंट संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. इसी दिशा में गौशालाओं को चारे के लिए व शैड के निर्माण के लिए अनुदान राशि दी जाती है और गत दिवस हमने प्रदेश की 629 गौशालाओं को 86 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि प्रदान की है.पराली जलाने के मामले में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हमारे किसान आज पराली नहीं जला रहे हैं और पराली को इनकम का साधन बना रहे हैं. सरकार ने किसानों को उपकरण दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSupreme Court News: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, प्रोटेस्ट के नाम पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकते | National
    Next Article Watch Video: नेपाल में लैंडिंग के समय 2 हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय नागरिक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो | World
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस-ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

    November 3, 2026

    हरियाणा-बिहार के बीच शुरू होगी सीधी बस सेवा, जानें किन शहरों को मिलेगा फायदा

    November 3, 2026

    चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

    November 3, 2026

    हरियाणा में 24 फसलों पर MSP का दावा, श्रुति चौधरी बोलीं- किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता

    November 3, 2026

    Gurugram Trump Towers news | M3M builders

    November 3, 2026

    हरियाणा में खनन माफिया की SDM को कुचलने की कोशिश, डंपर का पीछा करते हुए क्रेटा कार ने रोका रास्ता, केस दर्ज

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IND vs NZ 1st ODI Likely XI: पहले वनडे में कुलदीप होंगे इन, ईशान आउट? संभावित प्लेइंग-11 | Sports

    By परवेश चौहानNovember 3, 2026

    कोच गौतम गंभीर के साथ कप्तान शुभमन गिल नई दिल्ली. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ…

    Watch Video: नेपाल में लैंडिंग के समय 2 हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय नागरिक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो | World

    November 3, 2026

    हरियाणा कैबिनेट मीटिंग के 7 अहम फैसले, नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को मंजूरी, डंकी रूट मामलों पर लगेगी लगाम

    November 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.