Close Menu
    What's Hot

    पंजाब की मंडियों में धान की आवक बढ़ी; कल से शुरू होगी…

    September 30, 2026

    Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने 6 छक्के जड़ ठोकी सेंचुरी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, वेस्टइंडीज की बॉलिंग कर दी बर्बाद | Sports

    September 30, 2026

    PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

      September 30, 2026

      Asaram News: गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की, पत्नी की तबीयत का दिया था हवाला | National

      September 30, 2026

      अंबानी परिवार के करीबी धनराज नथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट, 4 घंटे के मंथन के बाद फाइनल हुआ नाम

      September 30, 2026

      देशभर में मौसम का मिलाजुला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं खिलेगी धूप, दिल्ली-NCR में आसमान रहेगा साफ

      September 30, 2026

      भारत का दुश्मन आतंकी मूसा ढेर, जानें कौन था यह हैवान और घाटी में कैसे बना सेना के लिए सिरदर्द

      September 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली में 7 मंजिला अवैध बिल्डिंग, सतपुला पार्क को बनाते हैं कूड़े का ढेर, DDA, RWA समेत स्थानीय लोग परेशान
    Breaking News

    दिल्ली में 7 मंजिला अवैध बिल्डिंग, सतपुला पार्क को बनाते हैं कूड़े का ढेर, DDA, RWA समेत स्थानीय लोग परेशान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : राजधानी दिल्ली का सतपुला पार्क एक बिल्डिंग के लोगों की वजह से कूड़े का ढेर बनता जा रहा है. मामला साउथ दिल्ली के ऐतिहासिक सतपुला पार्क का है. ये पार्क पंचशील विहार कॉलोनी से सटा हुआ है और DDA का हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट इसकी देखरेख करता है. कॉलोनी में 7 मंज़िला एक बिल्डिंग में कई फ़्लैट बने हुए हैं जिनकी बालकनी पार्क की तरफ़ है. इन फ्लैट्स में रहने वाले लोग रोज़ाना पार्क में कूड़ा फेंकते हैं. कई बार डीडीए के कर्मचारियों ने बिल्डिंग के लोगों को चेतावनी भी दी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ. स्थानीय लोग जो पार्क में घूमने आते हैं वो भी इस बिल्डिंग के लोगों को डेली टोकते हैं लेकिन उसका भी कोई असर नहीं होता.

    एक स्थानीय निवासी आदित्य शर्मा ने कूड़ा फैलाने वाली इस 7 मंज़िला बिल्डिंग को ख़तरनाक बताते हुए इस पर सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस बिल्डिंग में 7 मंज़िल कैसे बनने दी. उन्होंने कहा कि इस बिल्डिंग के लोग रोज़ाना कूड़ा फैला रहे हैं तो इनपर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही. आदित्य शर्मा ने कहा कि बिल्डिंग में जितने भी फ़्लैट मालिक हैं उनको नोटिस जारी कर भारी जुर्माना लगाना चाहिए. साथ ही बिल्डिंग की ऊपरी मंज़िलों पर सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए.

    एक अन्य स्थानीय निवासी सात्विक ने कहा कि वो रोज़ाना पार्क में धूमने जाते हैं. इतने सुंदर पार्क को एक बिल्डिंग के लोग कचरे का ढेर बना रहे हैं और प्रशासन इतना कमजोर है कि इनपर कार्रवाई नहीं की जा रही. उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों पर असहिष्णु होकर प्रशासन को सख़्त कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाना चाहिए ताकि कूड़ा फैलाने वालों को एक कड़ा संदेश जाए.

    पंचशील विहार कॉलोनी की RWA से जब हमने इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि इस बिल्डिंग के लोगों को कई बार समझाया जा चुका है लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा और ये लोग बेधड़क पार्क में कूड़ा फैला रहे हैं. ज़्यादातर लोग किराएदार हैं और मालिक कहीं और रहते हैं. RWA ने कहा कि मकान मालिक अगर किराएदारों को समझा नहीं पा रहे हैं तो ये उनकी गलती है.

    वहीं, DDA के अधिकारियों ने जानकारी दी की कई बार विभाग की ओर से इस बिल्डिंग के लोगों के ख़िलाफ़ SDMC को शिकायत दी गई है. लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है. बिल्डिंग के लोग रोज़ाना पार्क में कचरा डाल रहे हैं और शिकायत होने पर डीडीए के सफ़ाई कर्मचारी ही इस बिल्डिंग से फेंके जाने वाले कचरे को रोज़ाना उठाते हैं. बिल्डिंग भी अवैध है

    ये है हमारी कॉलोनी पंचशील विहार की कूड़ा बिल्डिंग, इस बिल्डिंग के लोग इतने निकम्मे हैं कि घर का कूड़ा डेली पार्क में फेंकते हैं. और कोई इन्हें टोके तो उल्टा धमकाते हैं. MCD वालों कुछ काम कर लो, एक दो बार जुर्माना ठोको, अकल आ जाएगी. @ArvindKejriwal @Saurabh_MLAgk @MCD_Delhi pic.twitter.com/Bhao8YgZ9e

    — Shivam Sharma (@ShivamS58142233) July 22, 2022


    आपको बता दें कि हाल ही में एक आईएएस अफ़सर ने लोगों की सिविक सेंस को लेकर सवाल उठाए थे. अगर देखा जाए तो यहाँ भी मामला सिविक सेंस का ही है. स्थानीय लोगों की MCD से माँग है कि वो गंदगी फैलाने वालों के प्रति नरमी ना दिखाए और सख़्त से सख़्त कार्रवाई करे

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के इस पॉश इलाक़े में विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार
    Next Article PoK में चीन का नया हथकंडा, पाक सेना के लिए बंकर बना रही है चीनी कंपनी, दफ्तर भी खोला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

    September 30, 2026

    Asaram News: गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की, पत्नी की तबीयत का दिया था हवाला | National

    September 30, 2026

    अंबानी परिवार के करीबी धनराज नथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट, 4 घंटे के मंथन के बाद फाइनल हुआ नाम

    September 30, 2026

    देशभर में मौसम का मिलाजुला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं खिलेगी धूप, दिल्ली-NCR में आसमान रहेगा साफ

    September 30, 2026

    भारत का दुश्मन आतंकी मूसा ढेर, जानें कौन था यह हैवान और घाटी में कैसे बना सेना के लिए सिरदर्द

    September 30, 2026

    अब चीन से होकर जाएंगी यूरोप-अमेरिका की फ्लाइट्स? शिनजियांग एयरस्पेस से उड़ान भरने की तैयारी में भारत | National

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब की मंडियों में धान की आवक बढ़ी; कल से शुरू होगी…

    By श्वेता चौहानSeptember 30, 2026

    Punjab News: पंजाब में धान का सीज़न शुरू होने के साथ ही मंडियों (अनाज बाज़ार)…

    Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने 6 छक्के जड़ ठोकी सेंचुरी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, वेस्टइंडीज की बॉलिंग कर दी बर्बाद | Sports

    September 30, 2026

    PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

    September 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.