Stock market closing 4 November 2026: कारोबारी सत्र के तीसरे दिन भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बैंकिंग के शेयरों में जोरदारी तेजी से बुधवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 383.55 अंक उछलकर 77,301.40 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 149.75 अंकों की तेजी के साथ 23,960.60 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि नौ कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,396.04 का ऊपरी स्तर, जबकि 76,604.85 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 24,942.45 का उच्च स्तर और 24,624.30 का निम्न स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HDFC बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, NTPC, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, BEL और मारुति के शेयर में तेजी दर्ज की गई। BEL के शेयर में सबसे ज्यादा 4.56% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर हिंदुस्तान लीवर, L&T, HCLTECH, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट, कोटक बैंक, TCS, इन्फोसिस और इटरनल के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। TCS के शेयर में सबसे ज्यादा 2.70% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.82%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.55% और निफ्टी स्मॉलकैप के शेयर में 2% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत
ब्रेंट क्रूड बुधवार को शाम 5.55 बजे 1.44% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 102.2 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

