Close Menu
    What's Hot

    Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 लागू, बढ़ते प्रदूषण पर CAQM का बड़ा एक्शन, कई पाबंदियां बढ़ीं | Delhi

    November 6, 2026

    Watch Video: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो | National

    November 6, 2026

    हरियाणा में ग्रामीण चौकीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 11 हजार से बढ़ाकर 15221 किया

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Watch Video: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो | National

      November 6, 2026

      Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

      November 6, 2026

      Bollywood News: आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर | National

      November 5, 2026

      Nagaur Firecracker Blast: राजस्थान के नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो की मौत, 2 किमी दूर तक गूंजी आवाज | National

      November 5, 2026

      Uttarkashi Accident: उत्तरकाशी में गंगा नदी में गिरी इनोवा कार, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | National

      November 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Watch Video: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो | National
    Breaking News

    Watch Video: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Karmabhoomi Express Fire, Punjab Train Fire, Karmabhoomi Express Accident, Amritsar New Jalpaiguri Express, Sarai Banjara Railway Station, Indian Railways News, कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग, पंजाब ट्रेन हादसा, सराय बंजारा रेलवे स्टेशन, ट्रेन के चार डिब्बों में आग
    सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई।

    Punjab Train Fire News: पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस (12508) के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। घटना सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास हुई। चलती ट्रेन के डिब्बों से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग

    ट्रेन संख्या 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि इंजन की तरफ से पांचवें कोच में सबसे पहले आग दिखाई दी। इसके बाद आग आसपास के अन्य डिब्बों तक फैल गई। कुल चार डिब्बे आग की चपेट में आए। घटना के बाद ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिल सका।

    #WATCH | Rajpura, Punjab: Fire breaks out in 4 coaches of Karmabhumi Express in the Ambala division; no casualties reported

    Northern Railway CPRO Himanshu Shekhar Upadhyay stated that the train stopped safely after its safety system was triggered near Sarai Banjara station. The fire is being brought under control; senior officials are on-site, and no injuries have been reported.

    — ANI (@ANI) November 6, 2026

    सरहिंद और राजपुरा के बीच घटना

    यह घटना बसंतपुरा गांव के पास हुई, जो राजपुरा से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटनास्थल सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के आसपास बताया जा रहा है। आग लगने के बाद ट्रेन के प्रभावित डिब्बों से काफी ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास के इलाकों में भी धुएं का गुबार दिखाई दिया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ट्रेन के कई डिब्बों से आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

    रेलवे ने इस पर घटना पर क्या कहा

    कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की घटना पर रेलवे का आधिकारिक बयान सामने आया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सुरक्षा सिस्टम सक्रिय होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से रोक दिया गया। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ग्रामीण चौकीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 11 हजार से बढ़ाकर 15221 किया
    Next Article Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 लागू, बढ़ते प्रदूषण पर CAQM का बड़ा एक्शन, कई पाबंदियां बढ़ीं | Delhi
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

      November 6, 2026

      Bollywood News: आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर | National

      November 5, 2026

      Nagaur Firecracker Blast: राजस्थान के नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो की मौत, 2 किमी दूर तक गूंजी आवाज | National

      November 5, 2026

      Uttarkashi Accident: उत्तरकाशी में गंगा नदी में गिरी इनोवा कार, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | National

      November 5, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, हिमाचल में ठंड, दक्षिण भारत में बारिश | National

      November 5, 2026

      Amul Price Hike Before Diwali: डेयरी कंपनी ने दिवाली से पहले बढ़ाए दाम, देखें पूरी रेट लिस्ट, किन प्रोडक्ट को किया महंगा? | business

      November 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 लागू, बढ़ते प्रदूषण पर CAQM का बड़ा एक्शन, कई पाबंदियां बढ़ीं | Delhi

      By परवेश चौहानNovember 6, 2026

      दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के बीच GRAP 3 लागू कर दिया गया है। Delhi-NCR…

      Watch Video: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो | National

      November 6, 2026

      हरियाणा में ग्रामीण चौकीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 11 हजार से बढ़ाकर 15221 किया

      November 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.