Airport News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट की सुरक्षा संभाल रही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की चौकसी के चलते एक पैसेंजर के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया गया. दरअसल, सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बैगेज की स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ के स्क्रीनर की निगाहें उस समय थम गईं, जब एक बैग में एक पेन और चश्मा में कुछ अजीब सा नजर आया. सीआईएसएफ ने बिना देर किए इस बैग को फिजिकल चेक के लिए मार्क करके अलग कर दिया. इसके बाद, इस उस पैसेंजर को बुलाया गया, जिसकी यह बैग था.
पैसेंजर की मौजूदगी में इस बैग को फिजिकल चेक के लिए खुलाया गया. जब बैग को खुलवाकर देखा गया तो उसके भीतर से पहले एक पेन बरामद किया गया. बाहर से दिखने में यह एक सामान्य पेन की तरह दिख रहा था. लेकिन, जैसे ही इस पेन का कैप हटाया गया, सीआईएसएफ के स्क्रीनर की आंखें जम गईं. दरअसल, इस पेन के अंदर कोई खास तौर पर डिजाइन किया गया एक पैना चाकू था. बात सिर्फ इस चाकू तक सीमित नहीं थी. इसी बैग से एक चश्में की तरह दिख रहा एक चीज बरामद की गई. यह चीज कुछ और नहीं, बल्कि एक पैनी धार वाली कैंची थी.
दोनों ही चीजें एविएशन रूल्स और फ्लाइट सेफ्टी के हिसाब से प्रतिबंधित थी. लिहाजा, इस बैग को तत्काल फ्लाइट से ऑफलोड कर दिया गया. पूछताछ के दौरान, इन दोनों इस चाकू और कैंची को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. अब एयरपोर्ट पुलिस और सीआईएसएफ की टीम पैसेंजर से पूछताछ कर यह पता करने की कोशिश में जुटी हैं कि यह पैसेंजर किस इरादे से पेन और चाकू फ्लाइट में ले जाने की कोशिश कर रहा था. सीआईएसएफ की तरफ से इस बाबत ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन एथॉरिटी (बीसीएएस) सहित सभी संबंधित एजेंसियों को जानकारी भेज दी गई है.
नवी मुंबई एयरपोर्ट का हुआ सिक्योरिटी ऑडिट
सीआईएसएफ के आईजी एसआर सरवनन ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के सुरक्षा इंतजामों का एनुअल सिक्योरिटी ऑडिट किया है. इस दौरान उन्होंने यूनिट की ऑपरेशनल प्रिपेयर्डनेस, सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स और एडमिनिस्ट्रेटिव फंक्शनिंग का जायजा लिया. इसके अलावा, उन्होंने क्वार्टर गार्ड, कैनाइन स्क्वॉड, बैरक्स, मेस और बीडीडीएस रूम का इंस्पेक्शन किया और नए जिम का उद्घाटन किया. उन्होंने डॉग स्क्वॉड का डेमोंस्ट्रेशन भी देखा. टर्मिनल बिल्डिंग में चेक-इन एरिया, एसएचए, एसओसीसी, एक्सप्रेस सिक्योरिटी चेक और बोर्डिंग गेट्स के साथ पेरीमीटर और कार्गो एरिया का इंस्पेक्शन किया. सैनिक सम्मेलन में उन्होंने प्रोफेशनल कंडक्ट, पैसेंजर-फ्रेंडली बिहेवियर, सिक्योरिटी प्रोसीजर्स, साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस, फाइनेंशियल डिसिप्लिन, हेल्थ, फिटनेस और स्पोर्ट्स पर जोर दिया.

