Close Menu
    What's Hot

    PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

    November 13, 2026

    13 नवंबर को कहां-कहां स्कूल बंद हैं? दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड तो बिहार में छठ पूजा की छुट्टी

    November 13, 2026

    Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के पार पहुंचा, फिलहाल राहत के आसार कम | Delhi

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 13, 2026

      IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National

      November 12, 2026

      Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

      November 12, 2026

      अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National

      November 12, 2026

      Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National

      November 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के पार पहुंचा, फिलहाल राहत के आसार कम | Delhi
    दिल्ली

    Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के पार पहुंचा, फिलहाल राहत के आसार कम | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Pollution News, Delhi AQI Today, Delhi Air Quality Index, Delhi Severe Pollution, Delhi-NCR Pollution Update, CPCB Air Quality Report, दिल्ली वायु प्रदूषण, दिल्ली AQI अपडेट, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर, दिल्ली-NCR न्यूज
    दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में चल रही है।

    Delhi Air Pollution News: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह घनी धुंध और जहरीले स्मॉग की चादर ने दिल्ली को अपनी चपेट में ले लिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 402 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। शहर के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

    कई इलाकों में AQI 450 के पार

    दिल्ली के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक बना हुआ है। दिल्ली के 58 निगरानी केंद्रों में से 33 पर वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। IIT दिल्ली में सबसे ज्यादा AQI 487 रहा, जबकि चांदनी चौक और नॉर्थ कैंपस में यह 476 दर्ज किया गया। इसके अलावा पूसा में 468, जाफरपुर में 461, मथुरा रोड में 455 और ITO में 453 AQI रिकॉर्ड किया गया। सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत AQI 402 दर्ज किया।

    NCR के शहरों में भी बिगड़ी हवा

    दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के दूसरे शहरों में भी प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है। 13 नवंबर की सुबह 5 बजे के आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद का AQI 377, नोएडा का 369 और गुरुग्राम का 349 दर्ज किया गया। हालांकि इन शहरों की हवा दिल्ली के मुकाबले कुछ बेहतर रही, लेकिन प्रदूषण का स्तर यहां भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण सुबह के समय दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।

    GRAP-3 के तहत पाबंदियां लागू

    बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 6 नवंबर से दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू की हुई हैं। इसके तहत धूल फैलाने वाली निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर प्रतिबंध, प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को सख्ती से लागू करने और अन्य आपात कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और बाहर जाते समय मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है।

    16 नवंबर तक राहत की उम्मीद कम

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता 16 नवंबर तक ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी के बीच बनी रह सकती है। इसके बाद हवा की स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना है। फिलहाल दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में जो लोग पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, दोस्ती निभाने में दे दी जान
    Next Article 13 नवंबर को कहां-कहां स्कूल बंद हैं? दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड तो बिहार में छठ पूजा की छुट्टी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      DTC Bus Fire: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास DTC की इलेक्ट्रिक बस में भीषण आग, टला बड़ा हादसा | Delhi

      November 12, 2026

      Delhi News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को दिल्ली में छुट्टी, हाईकोर्ट और जिला अदालतों में भी नहीं होगा काम ! | Delhi

      November 11, 2026

      Delhi News: दिल्ली के नांगली विहार में खुले सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं | Delhi

      November 11, 2026

      Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी में शॉपिंग मॉल के पास मर्डर, 35 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा | Delhi

      November 10, 2026

      Delhi Tourism: दिल्ली में आज से शुरू होगी नमो यमुना रिवर सफारी, 500 रुपये में 40 मिनट का सफर | Delhi

      November 10, 2026

      दिल्ली में अब समय पर होगा सरकारी काम, आया नया कानून, देरी होने पर अधिकारी को लगेगा जुर्माना

      November 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      By अंकित कुमारNovember 13, 2026

      पीएम मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे। PM Modi Philippines Visit…

      13 नवंबर को कहां-कहां स्कूल बंद हैं? दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड तो बिहार में छठ पूजा की छुट्टी

      November 13, 2026

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के पार पहुंचा, फिलहाल राहत के आसार कम | Delhi

      November 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.