Close Menu
    What's Hot

    PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

    November 13, 2026

    13 नवंबर को कहां-कहां स्कूल बंद हैं? दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड तो बिहार में छठ पूजा की छुट्टी

    November 13, 2026

    Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के पार पहुंचा, फिलहाल राहत के आसार कम | Delhi

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 13, 2026

      IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National

      November 12, 2026

      Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

      November 12, 2026

      अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National

      November 12, 2026

      Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National

      November 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»13 नवंबर को कहां-कहां स्कूल बंद हैं? दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड तो बिहार में छठ पूजा की छुट्टी
    हरियाणा

    13 नवंबर को कहां-कहां स्कूल बंद हैं? दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड तो बिहार में छठ पूजा की छुट्टी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली (School Holiday 13 November 2026). सुबह उठते ही सबसे पहला सवाल होता है कि आज स्कूल जाना है या नहीं? अगर आप भी शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को स्कूल खुलने या बंद रहने को लेकर कन्फ्यूज हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. देशभर में 13 नवंबर को कोई राष्ट्रीय छुट्टी नहीं है. लेकिन विभिन्न राज्यों में अलग-अलग वजहों से स्कूल बंद हैं. कहीं जहरीली हवा ने बच्चों को घरों में कैद कर दिया है तो कहीं छठ पूजा और मिड-टर्म ब्रेक की वजह से स्कूलों में छुट्टी है.

    मौसम बदल चुका है. ऐसे में हर दिन स्कूल हॉलिडे का स्टेटस पता किए बगैर बच्चों को स्कूल भेजने की गलती न करें. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह से स्कूल हाइब्रिड मोड में शिफ्ट कर दिए गए हैं. बिना सही जानकारी के बच्चों को स्कूल भेजना या घर पर रोकना परेशानी बढ़ा सकता है. प्रशासन ने मौसम, प्रदूषण और स्थानीय उत्सवों को देखते हुए स्कूलों के नियम बदले हैं. जानिए यूपी, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली-एनसीआर में आज स्कूल खुले हैं या बंद हैं.

    दिल्ली-NCR: प्रदूषण की मार, हाइब्रिड मोड में चलेगी क्लास

    दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में 13 नवंबर को स्कूल बंद नहीं किए गए हैं. लेकिन छोटे बच्चों को बड़ी राहत दी गई है. हवा की क्वॉलिटी बेहद खराब होने और GRAP स्टेज 3 लागू रहने के कारण प्रशासन ने कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए ‘हाइब्रिड मोड’ लागू किया है. इसका मतलब है कि पेरेंट्स अपनी सुविधा के हिसाब से तय कर सकते हैं कि बच्चा स्कूल जाएगा या घर से ही ऑनलाइन क्लास लेगा. सीनियर क्लासेस सामान्य रूप से चलेंगी. आउटडोर स्पोर्ट्स और मॉर्निंग असेंबली बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.


    रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने दबोचा 6466

    राजस्थान और मेघालय: यहां स्कूलों में रहेगा सन्नाटा

    अगर आप राजस्थान में रहते हैं तो 13 नवंबर को स्कूल जाने की कोई टेंशन नहीं है. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा समेत पूरे प्रदेश में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक मिड-टर्म वेकेशन चल रही है. यहां अब 16 नवंबर से ही रेगुलर क्लासेस शुरू होंगी. दूसरी तरफ, पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में भी 13 नवंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने गारो जनजाति के प्रसिद्ध ‘वांगला महोत्सव’ (100 ड्रम्स फेस्टिवल) के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में आधिकारिक अवकाश घोषित किया है.

    यूपी, बिहार और बंगाल: सामान्य रूप से खुलेंगे स्कूल

    उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए कोई आज छुट्टी नहीं है. दिवाली और भाई दूज का त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद 13 नवंबर को यूपी के सभी स्कूल अपने तय समय पर खुलेंगे. यही हाल पश्चिम बंगाल का भी है. हालांकि कुछ स्कूलों में छठ पूजा 2026 की छुट्टी दी गई है. वहीं, बिहार की बात करें तो यहां छठ पूजा का उल्लास सबसे ज्यादा नजर आता है. इसलिए यहां अधिकतर स्कूलों में छुट्टी है. हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे.

    मौसम और प्रदूषण का मिजाज हर घंटे बदल रहा है. इसलिए जिला प्रशासन कभी भी नया आदेश जारी कर सकता है. सुबह बच्चों को तैयार करने से पहले स्कूल का WhatsApp ग्रुप या पेरेंट पोर्टल चेक कर लें.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Air Quality: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के पार पहुंचा, फिलहाल राहत के आसार कम | Delhi
    Next Article PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, दोस्ती निभाने में दे दी जान

    November 13, 2026

    4000 बांस से बनी अनोखी कुटिया, 54 हवन कुंड और 108 शिवलिंग, पलवल में 78वें महायज्ञ की भव्य तैयारी

    November 12, 2026

    पूर्वांचल के लोगों को बड़ी सौगात, अब टांगरी किनारे गूंजेगी छठी मैया के गीत, अंबाला में यहां बना पक्का छठ घाट

    November 12, 2026

    Delhi NCR Air Pollution | Delhi NCR Schools Closed: दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 पार, क्या प्रदूषण के चलते फिर बंद होंगे स्कूल? जानिए ग्रैप के नियम

    November 12, 2026

    बिना सेफ्टी किट टैंक में उतारे 3 मजदूर, दम घुटने से मौत; गुरुग्राम फैक्ट्री मैनेजमेंट पर केस दर्ज

    November 12, 2026

    दिवाली मुबारक हो… कहा और धड़ाधड़ दाग दीं 15-16 राउंड गोलियां, खून के प्यासे पड़ोसी ने छीन लीं सांसे

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

    By अंकित कुमारNovember 13, 2026

    पीएम मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे। PM Modi Philippines Visit…

    13 नवंबर को कहां-कहां स्कूल बंद हैं? दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड तो बिहार में छठ पूजा की छुट्टी

    November 13, 2026

    Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के पार पहुंचा, फिलहाल राहत के आसार कम | Delhi

    November 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.