Close Menu
    What's Hot

    स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर

    November 13, 2026

    SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

    November 13, 2026

    पानीपत के एक्सपोर्ट हाउस में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, चार घंटे में आग पर किया काबू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026

      Kerala News: केरल में मुस्लिम भाइयों ने हिंदू महिला को दी मुखाग्नि, मस्जिद ने भी मदद के लिए खोले दरवाजे | National

      November 13, 2026

      PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम
    Breaking News

    SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jammu & Kashmir News: जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा कदम उठाया है। किश्तवाड़ पुलिस ने शुक्रवार को तीन आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को कुल 30 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

    इन 3 आतंकवादियों के नाम

    इन आतंकियों के नाम मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सरूरी, रियाज अहमद उर्फ हजारी और मुदस्सिर हुसैन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों आतंकियों पर एसपीओ की हत्या में शामिल होने का आरोप है। आम लोगों से उनकी गतिविधियों और ठिकानों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। सूचना देने के लिए 9797900958 और 1995357494 नंबर जारी किए गए हैं। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।

    2 एसपीओ की अगवा कर हत्या

    किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में बुधवार रात ड्यूटी पर जाते समय दो एसपीओ लापता हो गए थे। गुरुवार सुबह दोनों के शव जंगल में मिले। मृतकों की पहचान कियार गांव निवासी भवी चंद (57) और रशपाल कुमार (47) के रूप में हुई है। दोनों पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) में तैनात थे।

    हत्या कर हथियार ले गए

    पुलिस के अनुसार, दोनों बुधवार रात कियार गांव स्थित पुलिस कैंप से धरना-मरवाह की ओर सेना की पोस्ट पर पेट्रोलिंग ड्यूटी के लिए निकले थे। रास्ते में उनसे संपर्क टूट गया और मोबाइल फोन बंद हो गए। इसके बाद सेना, पुलिस और एसओजी ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। गुरुवार सुबह जंगल में दोनों के शव बरामद हुए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों को सिर और पेट में गोली मारी गई थी। घटनास्थल से पाकिस्तान निर्मित कारतूस के खोखे भी मिले हैं। आशंका है कि आतंकियों ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद घात लगाकर हमला किया। हमलावर उनके सरकारी इंसास और .303 राइफल भी अपने साथ ले गए।

    हिजबुल के सरूरी पर शक

    इस वारदात में दच्छन इलाके में लंबे समय से सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर जहांगीर सरूरी उर्फ मोहम्मद अमीन सरूरी पर शक जताया जा रहा है। वह ए++ श्रेणी का आतंकी है और करीब 35 वर्षों से सक्रिय बताया जाता है। उसके साथ रियाज अहमद और मुदस्सिर हुसैन के भी सक्रिय होने की सूचना है। एसओजी लंबे समय से सरूरी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस ने अब तीनों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पोस्टर जारी कर इनाम घोषित किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपानीपत के एक्सपोर्ट हाउस में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, चार घंटे में आग पर किया काबू
    Next Article स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026

      Kerala News: केरल में मुस्लिम भाइयों ने हिंदू महिला को दी मुखाग्नि, मस्जिद ने भी मदद के लिए खोले दरवाजे | National

      November 13, 2026

      PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल | National

      November 13, 2026

      IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National

      November 12, 2026

      Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

      November 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर

      By श्वेता चौहानNovember 13, 2026

      चंडीगढ़ : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की महान शहादत की विरासत से जुड़ी…

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      पानीपत के एक्सपोर्ट हाउस में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, चार घंटे में आग पर किया काबू

      November 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.