करनाल. हरियाणा के करनाल से कांग्रेस नेता औऱ सांसद राहुल गांधी ने जो वादा किया था, वो पूराकिया है. करनाल के तेजी मान के परिवार से दिल्ली में राहुल ने मुलाकात की. दो साल पहले राहुल गांधी करनाल के घोगड़ीपुर गांव में पहुँचे थे और तब तेजी मान के परिवार से मुलाकात की थी और दोबारा मिलने का वादा किया था. राहुल गांधी ने खुद दोबारा गांव आने या फिर अपने पास दिल्ली में उन्हें बुलाने की बात कही थी. अब राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों को भाई दूज पर दिल्ली बुलाया था.
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद घोगड़ीपुर गांव की बजुर्ग महिला रामपति ने कहा कि परिवार के तौर पर राहुल गांधी ने मुलाकात की है. 2 साल पहले राहुल गांधी ने हमारे गांव में आकर वादा किया था, उसे राहुल गांधी ने हमें बुलाकर पूरा किया है और खाना भी खिलाया. उन्होंने कहा में राहुल गांधी के लिए चूरमा बनाकर ले गई थी, राहुल गांधी को चूरमा बहुत पसंद है. राहुल ने काफी देर तक हमसे बात की. केवल 50-60 लोगों की ही बुलवा दिया गया था. राजनीति का कोई भी मुद्दा नहीं था.
रामपति कहती हैं कि अब राहुल गांधी ने वादा किया है वह जल्द ही हमारे घर पर आएंगे. उन्होंने कहा कि हमें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि राहुल गांधी इतने बड़े नेता है और साधारण व्यक्ति की तरह उन्होंने हमसे मुलाकात की और 1 घंटे से भी अधिक हमसे बातचीत की.
दिल्ली में राहुल गांधी से मिलते हुए परिवार.
सतविंदर मान ने बताया कि राहुल गांधी ने परिवार के तौर पर सबको बुलाया था और सब लोगों से आराम से मुलाकात की. माँ चूरमा बनाकर ले गई थी. वहां से फोन आया था और चूरमा बनाकर लाने के लिए कहा था.
राहुल गांधी ने जैन पर क्या बात की
रोहित ने कहा कि राहुल गांधी ने माता जी को बड़ी जल्दी पहचान लिया था. क्योंकि दब दो साल पहले राहुल हमारे घर आए थे मां ने उन्हें दूध वगैरा दिया था. माता से गले मिले और मुझसे पूछा कि क्या करते हो और जैन-जी जैसे मुद्दे पर मेरे साथ बात की. राहुल ने कहा कि कल का दिन उनके लिए लक्की था और राहुल ने कहा कि जब वह पीएम बनेंगे तो सबसे पहले बेरोजगारों को रोजगार देंगे.
