Close Menu
    What's Hot

    Nuh News: फैन और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की आड़ में शराब तस्करी, कैंटर से 5292 बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार

    November 14, 2026

    Ind vs NZ Live Streaming: करो या मरो मुकाबला, भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे, लाइव मैच का कैसे उठाएं मजा | Sports

    November 14, 2026

    Punjab News: हंडियाया में 7 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा क्रिकेट स्टेडियम

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, November 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»Nuh News: फैन और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की आड़ में शराब तस्करी, कैंटर से 5292 बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार
    हरियाणा

    Nuh News: फैन और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की आड़ में शराब तस्करी, कैंटर से 5292 बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Nuh News, Liquor Smuggling, Haryana Police, Illegal Liquor Seized, KMP Expressway, Liquor Smuggling Case, नूंह समाचार, शराब तस्करी, हरियाणा पुलिस, अवैध शराब बरामदगी
    नूंह में पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। (सांकेतिक तस्वीर)

    Nuh Police News: हरियाणा के नूंह जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए नूंह की टीम ने केएमपी एक्सप्रेसवे के पास एक कैंटर से अंग्रेजी शराब की 441 पेटियां बरामद की हैं। इन पेटियों में कुल 5,292 बोतल शराब मिली है। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कैंटर में शराब को खाली गत्ते की पेटियों और अन्य सामान की आड़ में छिपाया गया था। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार 13 नवंबर को निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में सीआईए नूंह की टीम नूंह-सोहना रोड पर रेवासन स्थित केएमपी पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि केएमपी एक्सप्रेसवे पर नीचे उतरने वाले कट के पास एक कैंटर खड़ा है। इसमें अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां एक कैंटर खड़ा मिला, जिसमें चालक केबिन में लेटा हुआ था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान बिहार के मधुबनी जिले के निवासी रंजन कुमार झा के रूप में हुई।


    HYP 6723394 6479bfc32fbb4f50825422c1d195c836 wm 1794630460561 2

    पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

    पूछताछ के शुरुआती दौर में चालक ने पुलिस को बताया कि कैंटर में फैन, फ्लेक्सी पाइप और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स लदे हुए हैं। उसने अपने दावे के समर्थन में बिल और ई-वे बिल भी दिखाए। हालांकि पुलिस को संदेह होने पर उससे गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने कैंटर में अवैध शराब होने की बात स्वीकार कर ली। चालक के अनुसार उसे यह कैंटर दिल्ली-कटरा हाईवे से मिला था। अरविंद नामक व्यक्ति ने उसे शराब की खेप लखनऊ तक पहुंचाने के निर्देश दिए थे। आगे वाहन कहां छोड़ना है, इसकी जानकारी बाद में देने की बात कही गई थी। आरोपी ने यह भी बताया कि उसे संबंधित व्यक्ति से केवल व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क करने के निर्देश दिए गए थे।

    तलाशी के दौरान मिली 441 पेटी शराब

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आबकारी विभाग के निरीक्षक को सूचना दी। इसके बाद कैंटर को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लाइन नूंह लाया गया, जहां उसकी विस्तृत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैंटर के शुरुआती हिस्से में फैन, फ्लेक्सी पाइप और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की पेटियां रखी मिलीं। इनके पीछे बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब में रॉयल स्टैग, आइकॉनिक व्हाइट, सिग्नेचर और ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड शामिल हैं। कुल 441 पेटियों में 5,292 बोतल शराब बरामद हुई हैं। इसके अलावा कैंटर से फैन की 37 छोटी और 28 बड़ी पेटियां, फ्लेक्सी पाइप की 15 पेटियां तथा गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की 96 पेटियां भी मिली हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd vs NZ Live Streaming: करो या मरो मुकाबला, भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे, लाइव मैच का कैसे उठाएं मजा | Sports
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    दिवाली मुबारक विधवाओं… COO हत्याकांड का CCTV फुटेज, पहले बोला- भाईसाहब विधवा समझते हो? फिर मारी तड़ातड़ गोली

    November 14, 2026

    किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो

    November 14, 2026

    ‘बिहार में काम-धंधा होता तो हम ट्रेन में धक्का क्यों खाते?’, छठ महापर्व पर घर जा रहे यात्रियों का छलका दर्द

    November 14, 2026

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना वादा किया पूरा, करनाल के तेजी मान के परिवार  की बजुर्ग महिला ने खिलाया चूरमा, Gen-Z पर क्या बात हुई?

    November 14, 2026

    हरियाणा के हिसार की बेटी दृष्टि मित्तल ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक

    November 14, 2026

    कौन हैं IAS परी बिश्नोई? UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, अब शाही अंदाज वाले नए घर की चर्चा

    November 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Nuh News: फैन और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की आड़ में शराब तस्करी, कैंटर से 5292 बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार

    By प्रमोद रिसालियाNovember 14, 2026

    नूंह में पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। (सांकेतिक तस्वीर)Nuh Police News: हरियाणा…

    Ind vs NZ Live Streaming: करो या मरो मुकाबला, भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे, लाइव मैच का कैसे उठाएं मजा | Sports

    November 14, 2026

    Punjab News: हंडियाया में 7 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा क्रिकेट स्टेडियम

    November 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.