Weather Today, 18 November 2026: पूरे देश में हर राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है. अलग-अलग हिस्सों में आज, 18 नवंबर (बुधवार) को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कुछ राज्यों में बारिश, गरज-चमक और बादल छाए रहने की संभावना है. कई इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कोहरा छा सकता है. लोगों को यात्रा की योजना बनाने से पहले मौसम अपडेट देखने की सलाह दी गई है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम ठंडा रहने और आसमान में धुंध छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश में धूप के साथ घने कोहरे की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बुधवार को मौसम शुष्क रहने और दिन में धूप निकलने की संभावना है. सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. IMD ने 18 नवंबर के लिए पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दोनों क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.
हिमाचल प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं. अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
जम्मू-कश्मीर में सुबह और रात को बढ़ेगी ठंड
जम्मू-कश्मीर में भी बुधवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. श्रीनगर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है. सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा.
असम में सुबह छाई रह सकती है धुंध
असम में बुधवार सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है. दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है. मौसम में दिन के दौरान बदलाव देखने को मिल सकता है.
अरुणाचल प्रदेश में बारिश के भी आसार
अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को ज्यादातर समय धूप खिली रहने की संभावना है. सुबह मौसम ठंडा और दोपहर में अपेक्षाकृत गर्म रह सकती है. राज्य में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अलग-अलग जिलों में मौसम बदल सकता है. IMD के पूर्वानुमान में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई गई है.
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु में बुधवार को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अक्वान के प्रभाव से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
बिहार में मौसम रहेगा साफ
बिहार के सभी जिलों में बुधवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है. पटना में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
ओडिशा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट
ओडिशा में बुधवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. IMD ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं.

