अंबाला. हरियाणा के चार बार के विधायक और लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष फूल चंद मुलाना का निधन हो गया है. वह 85 साल के थे और किडनी की बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि मुलाना ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली. मुलाना में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, फूल चंद मुलाना अंबाला जिले के मुलाना विधानसभा क्षेत्र से चार बार (1972, 1982, 1991 और 2005) विधायक चुने गए थे और वह कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे. इसके अलावा, हरियाणा में कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने का गौरव भी उन्हें हासिल हुआ था. उनके बेटे वरुण मुलाना मौजूदा समय में कांग्रेस सांसद हैं.
आज हमारे नेता और मेरे पिता चौधरी फूल चंद मुलाना जी नहीं रहे https://t.co/0DrhXQAT1M

