नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ खेला गई सीरीज पाकिस्तान की टीम के लिए यादगार रहा. टीम ने दो साल का इंतजार खत्म करते हुए जीत दर्ज की. शुक्रवार को खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. नए खिलाड़ियों से सजी पाकिस्तान की टीम ने चौथे दिन ही मुकाबला खत्म कर दिया. श्रीलंका की दूसरी पारी 316 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान को जीत के लिए 89 रन का लक्ष्य मिला.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में पाकिस्तान की 11 मैचों में यह सिर्फ तीसरी जीत है. रावलपिंडी में चार दिन के भीतर मिली जीत से पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में 12 अंक मिले हैं. अब पाकिस्तान के कुल अंक श्रीलंका से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम WTC की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है. श्रीलंका के लिए यह हार बेहद निराशाजनक रही. इस हार के साथ ही उसका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया है. श्रीलंका अब टॉप दो टीमों में जगह नहीं बना पाएगा.
बाबर आजम ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की
A look at the latest #WTC27 table following Pakistan’s series win over Sri Lanka in Rawalpindi 👀
Try out the standings predictor to see where your favourite team could finish ➡️ https://t.co/T8iyDajWzL https://t.co/eKl2wJLgzd
— ICC (@ICC) November 20, 2026
पाकिस्तान ने इस मुकाबले में श्रीलंका को पहली पारी में महज 98 रन पर समेट दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल की. श्रीलंका को पहली पारी के आधार पर 227 रन की बढ़त गंवानी पड़ी थी. सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया. उन्होंने कहा, “टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे काफी संतुष्टि मिली है. हमारे पास नई टीम थी और यह देखकर अच्छा लगा कि युवा खिलाड़ियों ने मिले मौकों का शानदार फायदा उठाया.”
मोहम्मद अब्बास ने गेंदबाजी में दिखाया दम
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने दोनों पारियों में कुल 48 ओवर गेंदबाजी करते हुए 69 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. पाकिस्तान को तेज गेंदबाज साकिब खान की कमी खली. दूसरे दिन के आखिरी सत्र में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण गेंदबाजी नहीं कर सके. ऐसे में अब्बास ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली.
श्रीलंका की दूसरी पारी में मिलान रथनायके ने नाबाद 66 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की. श्रीलंका ने चौथे दिन 309/9 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था. मोहम्मद अब्बास ने शुक्रवार को अपने पहले ही ओवर में असिथा फर्नांडो को एलबीडब्ल्यू आउट करके श्रीलंका की पारी 316 रन पर समाप्त कर दी. दूसरी पारी में उन्होंने 55 रन देकर 3 विकेट लिए.

