नई दिल्ली. दिल्ली समेत पूरे देश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है. कई राज्यों में हुई बारिश ने यहां का पारा और भी नीचे पहुंचा दिया है. देशभर में रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. तापमान में उतार-चढ़ाव और अलग-अलग राज्यों में मौसम की स्थिति का असर लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ सकता है.
दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और अन्य राज्यों तक लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अपडेट देखने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कहीं धुंध और कोहरे का असर रहेगा तो कहीं बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में रविवार को आसमान में धुंध के साथ हल्की धूप और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा छा सकता है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
पंजाब का मौसम
पंजाब में रविवार को मौसम ज्यादातर साफ और गर्म रहने की संभावना है. राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना काफी कम है.
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. मौसम गर्म रहने की संभावना है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. राजधानी में बारिश की संभावना कम है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. प्रदेश के कई जिलों में धूप निकलने के साथ हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. तापमान 11 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस होगा.
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में रविवार को आंशिक रूप से धूप खिलने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं.
बिहार का मौसम
बिहार में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश या छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है.
जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर में रविवार को ठंड का असर बना रहेगा. कई इलाकों में हल्की धुंध के साथ धूप निकलने की संभावना है. क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तापमान 2 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रहने का अनुमान है. ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा और बारिश या बर्फबारी की संभावना कम है.
पश्चिम बंगाल का मौसम
पश्चिम बंगाल में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ सुबह के समय कुछ इलाकों में बारिश या हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. राज्य में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

