Close Menu
    What's Hot

    मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू…

    June 19, 2026

    कॉन्सर्ट में स्लीवलेस ड्रेस पहने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा

    June 19, 2026

    Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गुजरात दंगों में मुसलमान तो मारे गए ना ? अमित शाह बोले- जिस तरह 60 लोग जलाकर मारे गए ये उसका आक्रोश था
    Breaking News

    गुजरात दंगों में मुसलमान तो मारे गए ना ? अमित शाह बोले- जिस तरह 60 लोग जलाकर मारे गए ये उसका आक्रोश था

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 25, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Amit Shah Interview on PM Modi Clean Chit in 2002 Gujrat Riots :

    गुजरात दंगों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी की क्लीन चिट  बरकरार रखी है. सुप्रीम कोर्ट ने जाकिया जाफरी की याचिका को खारिज कर दिया है. इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक विशेष इंटरव्यू दिया और कहा कि नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने वाले माफी मांगें. अमित शाह ने गुजरात दंगों पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सारे आरोप गलत हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा कानून का साथ दिया है. दंगा होने का मूल कारण ट्रेन को जला देना था. उन्होंने कहा कि मैंने बच्ची को उसकी मां की गोद में जलते हुए देखा था. दंगों के बाद मैं खुद अस्पताल में था. चारों ओर शवों के ढेर थे. 

    अमित शाह ने कहा कि दंगों का मूल कारण गोधरा ट्रेन का जला देना था. 16 दिन की बच्ची, 60 लोगों को जलते मैंने देखा है. मैंने अपने हाथों से अंतिम संस्कार किया है. इसके बाद जो दंगे हुए वो राजनीति से प्रेरित थे.

    जब सवाल किया गया कि दंगों में मुसलमान तो मारे गए थे ना? इस पर अमित शाह ने कहा कि जिस तरह से 60 लोगों को जिंदा जला दिया था उसका समाज में आक्रोश था. जब तक दंगे नहीं हुए तब तक किसी ने इसका क्रिटिसिज्म भी नहीं किया, बीजेपी को छोड़कर. उस वक्त संसद चल रही थी, किसी ने निंदा नहीं की, कांग्रेस पार्टी का कोई स्टेटमेंट नहीं था.

    शाह ने कहा कि दंगों के वक्त शासन-प्रशासन में जो लोग थे, उन्होंने अच्छा काम किया. उन्होंने कहा कि घटना के बाद जो लोगों में रोष था, उसके बाद क्या होगा, इसकी भनक किसी को नहीं थी. अमित शाह ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी को नानावती आयोग ने भी क्लीन चीट दी थी. उन्होंने कहा कि हमने न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग किया. एसआईटी ने हमसे जांच में सहयोग मांगा, हमने किया. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति न्याय की परिधि से बाहर नहीं है.

    अमित शाह ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के खिलाफ आंदोलन सही नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे भी जेल में डाल दिया गया था लेकिन मैं कहता था मैं गलत नहीं हूं, ये राजनीति से प्रेरित था. अमित शाह ने कहा कि पार्टी मेरे साथ है, इसका मुझे भरोसा था. मेरी पार्टी और मेरे नेता पर आरोप लगे थे, इसलिए झूठ के खिलाफ लड़ाई लड़ना जरूरी था. अमित शाह ने कहा कि जिन जिन राज्यों में आज बीजेपी की सरकार है, वहां बाक़ी पार्टियों की सरकार पहले भी थी. आप लोग आंकड़ों को निकाल कर देख लीजिए कि किसके शासन काल में दंगे कम हुए हैं. बीजेपी को दंगों से फायदे के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि विपक्ष का आरोप बिलकुल गलत है. अगर ऐसा है तो हम दंगे ज्यादा कराते.

    अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने उस वक्त दंगे नहीं भड़के इसके लिए काफी कुछ किया था. उन्होंने कहा कि जो हालात बन गए थे, उसे संभालने में थोड़ा समय लग गया था. अमित शाह ने कहा कि मामले में जो पॉलिटिकल पार्टियां एनजीओ को फंडिंग कर रहे थे, वे मामले को लंबा खिंचना चाहते थे ताकि नरेंद्र मोदी पर आरोप लगते रहे. उन पर झूठे आरोप लगते हुए मैंने देखा है, उसके बावजूद मैंने नरेंद्र मोदी को धैर्य से काम करते देखा है. 18 साल के बाद आज उन्हें विजयी होते भी देखा है. 

    अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच जो तालमेल होनी चाहिए, फिलहाल के समय में वो ठीक है. उन्होंने अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसा की खबरों पर कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को संभालना राज्यों का काम है.

    आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में हुए गुजरात दंगों में तत्कालीन चीफ़ मिनिस्टर नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली SIT रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. ये याचिका पूर्व सांसद अहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी की ओर से दायर की गई थी. कोर्ट ने SIT की जांच रिपोर्ट को सही माना है. जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने ये फैसला सुनाया है.

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली सरकार का आरोप, LG ने केजरीवाल को सिंगापुर जाने वाली फाइल पर लगाई रोक
    Next Article Fastag से पैसे चुराने वाले Viral Video का सच आया सामने, फर्जी निकला वायरल वीडियो
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

    June 19, 2026

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026

    56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

    June 19, 2026

    इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

    June 19, 2026

    इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

    June 19, 2026

    पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

    June 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू…

    By श्वेता चौहानJune 19, 2026

    Punjab News: मुकेरियां के हाजीपुर पुलिस स्टेशन के तहत डागन गांव के पास एक ईंट…

    कॉन्सर्ट में स्लीवलेस ड्रेस पहने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा

    June 19, 2026

    Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

    June 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.