Stock market closing 26 November 2026: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 390.31 अंक उछलकर 84,328.59 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 65.25 अंकों की तेजी के साथ 25,884.50 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,551.74 का ऊपरी स्तर, जबकि 83,754.66 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 25,974.95 का उच्च स्तर और 25,733.50 का निम्न स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, TCS, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, HDFC बैंक, टाटा स्टील, रिलायंस, NTPC, सन फार्मा, BEL, कोटक बैंक और पावरग्रिड के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। HCLTECH के शेयर में सबसे ज्यादा 6.28% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर हिंदुस्तान लीवर, भारती एयरटेल, ITC, L&T, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, मारुति और इटरनल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियन पेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 2.91% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.20%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.32% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.74% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड गुरुवार को 0.40% उछलकर प्रति बैरल 94.99 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

