नई दिल्ली. भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में शुक्रवार से खेलने उतरेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत चाहिए. इस मुकाबले में अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. पहले मैच में उनके बाहर रखने के बाद कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की जमकर आलोचना हुई थी. वेलिंगटन में खेले गए ड्रॉ टेस्ट में उम्मीद थी कि सिराज, जसप्रीत बुमराह के साथ भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को दूसरे मैच में अनुभव को तरजीह देना चाहिए. प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज ने मिलकर अब तक केवल 23 टेस्ट मैच खेले हैं. वहीं सिराज के नाम 48 टेस्ट मैचों का अनुभव है. SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में भी सिराज का अनुभव बाकी गेंदबाजों से कहीं ज्यादा है. प्रसिद्ध कृष्णा ने इन देशों में 7 टेस्ट, आकाश दीप ने 6 टेस्ट और अंशुल कंबोज ने 2 टेस्ट खेले हैं. सिराज ने न्यूजीलैंड में टेस्ट नहीं खेला है, लेकिन बाकी SENA देशों में 22 टेस्ट मैच खेलते हुए 86 विकेट अपने नाम किए हैं.
Don’t hit the snooze button tomorrow ❌
Tune in for the 2️⃣nd #NZvIND Test ✅🏟️ Hagley Oval, Christchurch
⏰ 3:30 AM IST
💻 https://t.co/DTi7UzPc4R
📱 Official BCCI App#TeamIndia https://t.co/H804E9wyZQ
— BCCI (@BCCI) November 26, 2026
दूसरे टेस्ट में सिराज की होगी वापसी?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज को मौका मिलेगा या नहीं. इसका फैसला काफी हद तक पिच और मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. अगर सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो अंशुल कंबोज को बाहर बैठना पड़ सकता है. पहले टेस्ट के दूसरे और तीसरे स्पेल में कंबोज की गेंदबाजी की रफ्तार में गिरावट देखने को मिली थी. गूरनूर बराड़ को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकती है.
जडेजा या सुंदर, किसे मिलेगा मौका?
भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा का बाहर रहना भी चर्चा का विषय रहा. पहले टेस्ट में टीम ने जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को प्राथमिकता दी थी. अगर क्राइस्टचर्च की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है, तो सुंदर को भी बाहर बैठना पड़ सकता है. उनकी जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
Ready for the final chapter of NZ tour 🏏
📸 Snapshots from #TeamIndia’s training session at Hagley Oval ahead of the 2nd Test 🤍
#NZvIND https://t.co/L5AFKzGkfG
— BCCI (@BCCI) November 26, 2026
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर / रवींद्र जडेजा / नीतीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज / मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा / गूरनूर बराड़।

