नई दिल्ली. भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने से पहले प्रैक्टिस पूरी नहीं कर पाई. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार (27 नवंबर) से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. मैच से पहले बारिश ने टीम की प्रैक्टिस सेशन में खलल डाली. वैसे बाद में मौसम साफ हो गया और खिलाड़ियों को तैयारी करने का मौका मिल गया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था. उस मैच में बारिश की वजह से कोई परेशानी नहीं हुई थी. मौसम का पूर्वानुमान भी खुश करने वाला है. क्राइस्टचर्च में होने वाला दूसरा टेस्ट भी बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरा होगा. मैच के चौथे दिन बारिश की संभावना जताई गई है. AccuWeather के मुताबिक, पांचों दिन मौसम ठंडा रहने वाला है. सोमवार को दोपहर के सत्र में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. ऐसे में खिलाड़ियों को पूरे मुकाबले के दौरान ठंडे मौसम का सामना करना पड़ सकता है.
Ready for the final chapter of NZ tour 🏏
📸 Snapshots from #TeamIndia’s training session at Hagley Oval ahead of the 2nd Test 🤍
#NZvIND https://t.co/L5AFKzGkfG
— BCCI (@BCCI) November 26, 2026
क्राइस्टचर्च की पिच पर क्या देखने को मिलेगा?
वेलिंगटन टेस्ट की पिच को लेकर काफी आलोचना हुई थी. इस पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली थी. क्राइस्टचर्च की हेगले ओवल की पिच से तेज गेंदबाजों को बेहतर मदद मिलने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और गेंदबाजी कोच जैकब ओरम को उम्मीद है कि यहां की पिच पर तेज गेंदबाजों को रफ्तार और उछाल मिलेगी. इससे बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में रन बनाना आसान नहीं होगा.
हालिया इतिहास को देखें तो मैच आगे बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो सकती है. भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में भी ऐसा देखने को मिला था. वह मुकाबला ड्रॉ रहा था और उसमें कुल चार शतक लगे थे. इनमें से दो शतक भारत ए की दूसरी पारी में बने थे.

