भारतीय टीम राइजिंग एशिया कप 2026 से बाहर हो गई है. श्रीलंका की टीम ने पहले सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में रौंदकर फाइनल में जगह बनाई. यूएई के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली टीम 8 विकेट की हार मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद की फिफ्टी के दम पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए ने लसिथ क्रूसपुल्ले और सिनेथ जयवर्धने की सेंचुरी के दम पर 41.3 ओवर में ही जीत दर्ज कर लिया.
भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला देखने वाले फैंस का दिल गुरुवार, 26 नवंबर को टूट गया. श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलने उतरी तिलक वर्मा की टीम को 8 विकेट की करारी हार मिली. टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर 80 रन की शुरुआत दिलाई. 40 रन के स्कोर पर वैभव का विकेट गिरा इसके बाद अभिषेक ने फिफ्टी ठोकी और टीम कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर संभाला.
Sri Lanka A win by 8 wickets in the semi-final.
A spirited #RisingStarsAsiaCup campaign comes to an end for India A.
Scorecard ▶️ https://t.co/RbuCirmUmQ
#TeamIndia | #SLAvINDA https://t.co/6x88aIyf11
— BCCI (@BCCI) November 26, 2026
अभिषेक, तिलक और शाहबाज की फिफ्टी बेकार
मुश्किल में इंडिया ए के लिए अभिषेक शर्मा, कप्तान तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद ने फिफ्टी ठोकी. इन तीनों की पारियों ने स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया. अभिषेक ने 78 रन बनाए जबकि तिलक ने 53 रन की पारी खेली. शाहबाज ने आखिर में आकर 54 रन बनाए और टीम को 317 रन तक पहुंचाया.
Sri Lanka ‘A’ crush India ‘A’ by 8 wickets with 51 balls remaining to march into the Asia Cup Rising Stars Final! What a chase in Qatar from the Lions! 🦁👏
#SLvIND #GoLions #SriLankaCricket #RisingStars https://t.co/lALVVW4jYN
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) November 26, 2026
लसिथ क्रूसपुल्ले और सिनेथ जयवर्धने ने बिगाड़ा खेल
श्रीलंका ए की टीम के लिए ओपनर लसिथ क्रूसपुल्ले और सिनेथ जयवर्धने ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर टीम को पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी निभाई. इस जोड़ी ने शतक ठोका और भारत के फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया. लसिथ क्रूसपुल्ले ने 116 रन की पारी खेली जबकि सिनेथ जयवर्धने 105 रन बनाए. तीसरे नंबर पर उतरे निशान मदुष्का ने आकर तेज तर्रार फिफ्टी ठोकी. 56 बॉल पर 58 रन बनकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

