Close Menu
    What's Hot

    Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National

    November 28, 2026

    हांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां

    November 28, 2026

    CM भगवंत मान ने पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National

      November 28, 2026

      IMD Weather Update: सर्दी का सितम शुरू, दिल्ली से हिमाचल तक कोहरे का पहरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश | National

      November 28, 2026

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए वेदर अपडेट | National

      November 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, November 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National
    Breaking News

    Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link





    Baramulla Road Accident, Jammu Kashmir Accident, Uri Road Accident, SUV Falls into Gorge, Four Family Members Killed, Baramulla Latest News, बारामूला सड़क हादसा, जम्मू-कश्मीर हादसा, जम्मू-कश्मीर न्यूज
    जम्मू-कश्मीर के बारामूला में SUV खाई में गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।

    Jammu Kashmir Road Accident: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। उरी इलाके के गोहलान में शुक्रवार देर रात एक SUV अनकंट्रोल होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 11 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य पास के गांव में आयोजित शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। खुशियों के समारोह से घर लौट रहे परिवार पर रास्ते में ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

    शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

    यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के गोहलान गांव में हुई। परिवार के पांच सदस्य एक SUV में सवार होकर पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और संबंधित अधिकारियों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी को पहले उप जिला अस्पताल (SDH) उरी ले जाया गया, जहां चार लोगों ने दम तोड़ दिया।

    हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत

    इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सैयद शफीक शाह (26), उनकी पत्नी राशिदा बानो (25), उनकी बहन दिलनाज फातिमा (17) और चचेरी बहन शाहिदा फातिमा (27) के रूप में हुई है। चारों एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। हादसे में परिवार की 11 वर्षीय बच्ची भी घायल हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए बारामूला के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMC) में भर्ती कराया गया है। बच्ची का इलाज जारी है।

    अस्पताल पहुंचने पर चार लोगों ने तोड़ा दम

    हादसे के बाद सभी पांच घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल उरी पहुंचाया गया था। वहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बच्ची को आगे के इलाज के लिए GMC बारामूला रेफर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में वाहन में सवार सभी पांच लोग घायल हुए थे। चार लोगों की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।






    Previous articleKaithal Accident: कैथल के कलायत में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
    Next articleChandigarh MC Polls: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी, 30 वार्डों पर कैंडिडेट्स का ऐलान

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Update: सर्दी का सितम शुरू, दिल्ली से हिमाचल तक कोहरे का पहरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश | National

      November 28, 2026

      Punjab News: पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर | National

      November 27, 2026

      MP News: कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने ग्वालियर SSP को 6 घंटे तक खड़े रहने की सजा दी | National

      November 27, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए वेदर अपडेट | National

      November 27, 2026

      Supreme Court News: फिर जेल जाएंगे बाहुबली नेता आनंद मोहन ! सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई, करना होगा सरेंडर | National

      November 26, 2026

      Mumbai News: मुंबई की मेयर, BMC ऑफिस और अमिताभ बच्चन के बंगले को फिर बम से उड़ाने की धमकी | National

      November 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल | National

      By अंकित कुमारNovember 28, 2026

      जम्मू-कश्मीर के बारामूला में SUV खाई में गिरने से एक ही…

      हांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां

      November 28, 2026

      CM भगवंत मान ने पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़

      November 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.