Close Menu
    What's Hot

    CM मान ने लिंक रोड शाहकोट-लोहियां इलाके प्रोजेक्ट की…

    June 19, 2026

    45 की उम्र में सुपर हॉट हैं करीना कपूर

    June 19, 2026

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने की CM अरविंद केजरीवाल की तारीफ
    Breaking News

    भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने की CM अरविंद केजरीवाल की तारीफ

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज दिल्ली सचिवालय में भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और इज़राइल, दोनों में मानवता के लिए शांति और कल्याण करने की दिशा में मिलकर काम करने की क्षमता है. वहीं, भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने दिल्ली और इज़राइल के संबंधों को लेकर बात की और कहा कि मैं दिल्ली में रहता हूं. इसलिए अरविंद केजरीवाल हमारे भी मुख्यमंत्री हैं और मुझे उनसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है.

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन के बीच हुई इस बैठक में चर्चा की गई कि समय के साथ दिल्ली और इज़राइल के बीच संबंधों को कैसे बढ़ाया जा सकता है? दोनों नेताओं ने मजबूत संबंधों के बारे में बात की. साथ ही चर्चा की कि इसे कैसे और मजबूत बनाया जा सकता है. दोनों नेताओं ने इस बात पर भी विचार-विमर्श किया कि कैसे दिल्ली और इज़राइल एक-दूसरे को अधिक कुशल बनने में मदद कर सकते हैं और प्रगति व विकास की दिशा में मिलकर काम कर सकते हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली और इज़राइल दोनों में मानवता के लिए शांति और कल्याण करने की दिशा में मिलकर काम करने की क्षमता है.

    इस दौरान, भारत में इजरायल के राजदूत ने सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं दिल्ली में रहता हूं. इसलिए अरविंद केजरीवाल हमारे भी मुख्यमंत्री हैं और आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजदूत नाओर गिलोन को धन्यवाद दिया और उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की मदद से दिल्ली में रहने वाले लोगों की जिंदगी थोड़ी आसान हो गई. दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी मिलता है. इसके अलावा, दिल्ली में महिलाओं और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का बसों में सफर मुफ्त है. यह सब उन्हें शांतिपूर्ण और सम्मान जनक जीवन जीने में मदद करता है.

    वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत में इजरायल के राजदूत माननीय नाओर गिलोन ने आज दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. दिल्ली और  इजराइल दोनों ही, मानवता के लिए शांति और कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे.’’

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब सोशल मीडिया से जुड़े लोग नहीं ले सकेंगे सरकारी बाईट और वर्जन- DC
    Next Article दिल्ली में रोडसाइड ग्रीन कवर को बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026

    56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

    June 19, 2026

    इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

    June 19, 2026

    इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

    June 19, 2026

    पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

    June 19, 2026

    केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

    June 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    CM मान ने लिंक रोड शाहकोट-लोहियां इलाके प्रोजेक्ट की…

    By श्वेता चौहानJune 19, 2026

    Punjab News: सतलुज नदी के आस-पास के इलाकों को बाढ़ से बचाने और बाढ़ प्रभावित…

    45 की उम्र में सुपर हॉट हैं करीना कपूर

    June 19, 2026

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.