Close Menu
    What's Hot

    पंजाब टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी करने वालों पर सख्ती की

    October 14, 2026

    बैंकिंग शेयरों में गिरावट से लुढ़का शेयर बाजार, मंगलवार की बढ़त गंवाई, कच्चा तेल हुआ महंगा

    October 14, 2026

    Ind vs WI T20 : संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, चौथे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI | Sports

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026

      CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

      October 14, 2026

      Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»देश कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर चिंतित, कश्मीर उनका घर है, कश्मीरी पंडितों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करना गलत – अरविंद केजरीवाल
    Breaking News

    देश कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर चिंतित, कश्मीर उनका घर है, कश्मीरी पंडितों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करना गलत – अरविंद केजरीवाल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     

    दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि देश, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. कश्मीर उनका घर है. कश्मीरी पंडितों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करना और आंसू गैस दागना गलत है. ये राजनीति करने का नहीं, कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने का समय है. केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करे. कश्मीरी पंडित कश्मीर में सुरक्षा चाहते हैं, लेकिन राहुल भट्ट की हत्या ने उन्हें भयभीत कर दिया है. अरविंद केजरीवाल ने मांग की कि इस हादसे पर नाराजगी जता रहे लोगों पर जिन अफसरों ने लाठियां बरसाई और आंसू गैस छोड़े, उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए. अगर कश्मीर में रह रहे लोगों को वहां सुरक्षा नहीं मिलेगी, तो फिर देश के दूसरे हिस्सों में रह रहे कश्मीरी पंडित किस भरोसे पर वापस आकर रहने की सोचेंगे. देश के अलग अलग राज्यों में बसे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा और उनके पुनर्वास के लिए हम सबको मिलकर काम करना है.

    कश्मीरी पंडित वहीं अपना घर बसाना चाहते हैं, लेकिन इस हादसे के बाद सभी भयभीत और डरे हुए हैं- अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहुल भट्ट के कत्ल के मामले में आज एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कश्मीर में एक सरकारी मुलाजिम राहुल भट्ट जी की हत्या कर दी गई. कुछ आतंकवादी उनके ऑफिस में गए, उनका नाम पूछा और उन्हें गोली मार दी. ऐसा लगता है कि वो ये सोच कर आए थे कि किसी कश्मीरी पंडित को ही निशाना बनाना है. हमारी सेना ने 24 घंटे के अंदर वहां दो आतंकवादियों को ढूंढकर उन्हें मार गिराया. पर आज पूरा देश इस बात से चिंतित है कि कश्मीर में आज भी कश्मीरी पंडित सुरक्षित क्यों नहीं है? बहुत सारे कश्मीरी पंडित युवाओं को वहां एक विशेष पैकेज के तहत नौकरियों के लिए भेजा गया था. ये लोग वहां शांति के साथ रहना चाहते थे. वो उनका घर है, वो वहीं अपना घर बसाना चाहते हैं और अपने बच्चों के साथ रहना चाहते हैं. लेकिन इस हादसे के बाद वहां रहने वाले सभी कश्मीरी पंडित भयभीत हैं, डरे हुए हैं. 

    इस हादसे पर नाराजगी जता रहे लोगों पर लाठियां बरसाई गई और टीयर गैस छोड़े गए, यह सही नहीं है- अरविंद केजरीवाल

    ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे पर नाराजगी जताने के लिए जब वो लोग प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन्हें रोका गया. उन पर लाठियां बरसाई गई, उन पर टीयर गैस छोड़े गए और उनकी ही कॉलोनी में ताला बंद कर दिया गया. क्यों, यह सही नहीं है. जिन अफसरों ने यह किया, उन्हें तुरंत बर्खाश्त किया जाए. यह राजनीति का वक्त नहीं है. यह राजनीति का नहीं, देश का मुद्दा है. कश्मीरी पंडित सुरक्षा चाहते हैं. उनका परिवार, उनके लोग वहां सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. अगर कश्मीर में रह रहे लोगों को वहां सुरक्षा नहीं मिलेगी, तो फिर देश के दूसरे हिस्सों में रह रहे कश्मीरी पंडित वहां वापस आकर कैसे रह पाएंगे. किस भरोसे पर वो वापस अपने घर कश्मीर में आकर रहने की सोचेंगे. 

    प्रदर्शन करने वाले कश्मीरी पंडितों पर लाठी न चलाई जाए, हमें उन्हें गले लगाना है, वो हमारे अपने हैं- अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी केंद्र सरकार से गुजारिश है कि कश्मीरी पंडितों को वापस कश्मीर में बसाने के लिए जो भी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़े, वो करे. इसके लिए जितना भी खर्च करना पड़े, वो खर्च किया जाए और प्रदर्शन करने वाले कश्मीरी पंडितों पर लाठी न चलाई जाए. हमें उन्हें गले लगाना है. वो हमारे अपने हैं. उन पर टीयर गैस के गोले नहीं छोड़ने हैं. आतंकी और देश के दुश्मन यह समझ लें कि अगर उन्होंने कश्मीरी पंडितों के उपर गलत इरादे से देखा भी, उन्हें भारत बक्शेगा नहीं. आज देश के विभिन्न राज्यों में कश्मीरी पंडित बसे हुए हैं, दिल्ली में भी हैं. उनकी सुरक्षा और उनके पुनर्वास का हम सबको एक साथ मिलकर काम करना है. पूरा देश अपने कश्मीरी भाई-बहनों के साथ खड़ा है.

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली एनसीआर में पहला रेस्टोरेंट जहां रोबोट्स परोसते हैं खाना, जानें कहा मिलेगा ये लुत्फ़?
    Next Article BJP दिल्ली में 63 लाख लोगों के घर, दुकानों पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी में है, ये आज़ाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा- अरविंद केजरीवाल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

    October 14, 2026

    AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

    October 14, 2026

    Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

    October 14, 2026

    CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

    October 14, 2026

    Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

    October 14, 2026

    Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

    October 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी करने वालों पर सख्ती की

    By श्वेता चौहानOctober 14, 2026

    Punjab News: टैक्स चोरी को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक बड़े कदम…

    बैंकिंग शेयरों में गिरावट से लुढ़का शेयर बाजार, मंगलवार की बढ़त गंवाई, कच्चा तेल हुआ महंगा

    October 14, 2026

    Ind vs WI T20 : संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, चौथे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI | Sports

    October 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.