Close Menu
    What's Hot

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026

    पंजाब में मान सरकार ने महिला सशक्तिकरण

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Asia Cup 2025: पाकिस्तान को जिसपर था सबसे ज्यादा गुरूर, शर्मा ने उसकी सारी इज्जत उतार ली, देखें VIDEO
    खेल

    Asia Cup 2025: पाकिस्तान को जिसपर था सबसे ज्यादा गुरूर, शर्मा ने उसकी सारी इज्जत उतार ली, देखें VIDEO

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दुबई: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी नई गेंद से काफी खतरनाक बोलिंग करते हैं। दुनिया का हर एक बल्लेबाज पहले ओवर में उनके खिलाफ बचकर रहना चाहता है। अपने टी20 करियर में पहले ओवर में शाहीन 20 विकेट ले चुके हैं। लेकिन भारत के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में वो हुआ, जो शाहीन अफरीदी ने सपने में भी सोचा नहीं था। अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद से शाहीन पर हमला बोल दिया और घुटने पर ला दिया।

    अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर चौका लगाया। जिसके बाद शाहीन ने आगे की तरफ गेंद डाली और अभिषेक फिर तैयार थे। वह आगे की तरफ बढ़े और सामने की तरफ जोर से हिट किया। शॉट इतना जोरदार था कि शाहीन अफरीदी को हाथ लगाने तक का भी मौका नहीं मिला। अगली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का जड़ दिया। इस बार उन्होंने सिर्फ अपना अगला पैर आगे बढ़ाया और लॉन्ग ऑफ और कवर के ऊपर से छक्का मारा।

    6️⃣ & 4️⃣ last time, 4️⃣ & 6️⃣ this time 🥵🥶

    Stay put & watch #INDvPAK as Abhishek takes off – #DPWORLDASIACUP2025. LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork TV Channels 📺#AsiaCup pic.twitter.com/guAssBLFJC

    — Sony LIV (@SonyLIV) September 14, 2025

    पहले ओवर के बाद शाहीन अफरीदी के दूसरे ओवर में भी अभिषेक ने अटैक किया। इस बार भी पहली गेंद को चौके के लिए भेजा। गेंद डीप बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री लाइन के बाहर गई। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक ने इस मैच का सबसे बेहतरीन शॉट खेला। शाहीन ने पैड पर धीमी गति की गेंद डाली। अभिषेक ने इसे फ्लिक किया और डीप मिड विकेट बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए भेज दिया।

     

    That went into the air…… 𝙡𝙞𝙠𝙚 𝙖𝙣 𝙚𝙖𝙜𝙡𝙚 😉🦅

    Watch #DPWORLDASIACUP2025 – LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork TV Channels 📺#AsiaCup #INDvPAK pic.twitter.com/AUjnVhD30n

    — Sony LIV (@SonyLIV) September 14, 2025

    अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 31 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों का सामना किया। अभिषेक के बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी इस पारी ने पाकिस्तान को पूरी तरह तोड़ दिया। जब अभिषेक आउट हुए तो भारत का स्कोर 3.4 ओवर में 41 रन था।

    abhishek sharma sixers india pak asia cup live score
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCRPF ने राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया, 9 महीने में बिना सूचना दिए 6 बार विदेश यात्रा
    Next Article दिल्ली के स्वरूप नगर में युवक की चाकू घोपकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में दहशत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      साक्षी ने मना लिया ‘गलत’ विकेट का जश्न, MS Dhoni ने हंसते हुए कहा- बैठ जाओ! Video वायरल

      March 6, 2026

      सेमीफइनल में इंग्लैंड को हरा भारत ने किया फाइनल में प्रवेश

      March 5, 2026

      भारत टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में

      March 5, 2026

      इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

      March 5, 2026

      भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा

      March 5, 2026

      टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      Iran Launches New Strikes: आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज…

      डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

      March 7, 2026

      पंजाब में मान सरकार ने महिला सशक्तिकरण

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.