Close Menu
    What's Hot

    Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

    March 7, 2026

    चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

    March 7, 2026

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अमेरिका ने चीन के साथ सभी मतभेद सुलझाए : ट्रंप
    दुनिया

    अमेरिका ने चीन के साथ सभी मतभेद सुलझाए : ट्रंप

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-China Trade Deal : अमेरिका ने चीन के साथ सभी मतभेद सुलझाए : ट्रंप
    US-China Trade Deal : अमेरिका ने चीन के साथ सभी मतभेद सुलझाए : ट्रंप

    कहा, चीन अगले एक साल तक जारी रखेगा रेयर अर्थ की सप्लाई, अमेरिका ने भी चीन पर टैरिफ घटाकर 10 प्रतिशत किया

    US-China Trade Deal (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और चीन के राष्टÑपति के बीच आज सुबह दक्षिण कोरिया के बुसान में मुलाकात हुई। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच बहुत अहमियत रखती है क्योंकि पिछले दिनों जहां चीन ने अमेरिका को रेयर अर्थ की सप्लाई पर रोक लगा दी थी वहीं अमेरिका ने एक नवंबर से चीन पर अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा कर दी थी।

    आज हुई मुलाकात के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि उनके और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ) को लेकर सहमति बन गई है। ट्रंप ने बताया कि चीन अगले एक साल तक अमेरिका को रेयर अर्थ सप्लाई करने के लिए तैयार हो गया है। ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने चीन पर फेन्टानिल (मादक पदार्थ) को लेकर लगाए गए टैरिफ को 10 फीसदी पर लाने का फैसला कर लिया है।

    अमेरिका-चीन के बीच समझौता पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद

    इस दौरान दोनों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच सभी विवाद निपटा लिए गए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि चीन के साथ समझौता एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। यह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा। ट्रंप ने कहा कि शी और उनके बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में सहयोग पर भी बात हुई है। उन्होंने कहा, “यूक्रेन का मुद्दा बैठक के दौरान मजबूती से उठा। हमने काफी लंबे समय तक बात की और दोनों साथ काम करेंगे और देखेंगे कि इस मुद्दे पर क्या-कुछ किया जा सकता है।”

    बुसान एयरपोर्ट पर हुई दोनों नेताओं में मुलाकात

    टैरिफ युद्ध के आसार और एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने के बाद आखिरकार दक्षिण कोरियो में चीन और अमेरिका के राष्टÑपति आपस में मिले। इन दोनों नेताओं के बीच करीब 100 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि आज ही चीन के साथ ट्रेड डील साइन हो सकती है। मुलाकात के दौरान ट्रम्प-जिनपिंग ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि उनकी मुलाकात बहुत कामयाब होगी, इसमें उन्हें कोई शक नहीं है।

    दोनों देशों की तरफ से ये रहे मौजूद

    अमेरिका की ओर से ट्रम्प अपने साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक , चीफ आॅफ स्टाफ सूजी विल्स और चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू को लेकर पहुंचे थे। वहीं, चीन से शी के साथ चीफ आॅफ स्टाफ कै क्यू , विदेश मंत्री वांग यी, उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू , उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग, वाणिज्य मंत्री वांग वेंटाओ और राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के अध्यक्ष झेंग शांजी थे।

    पहले ही तैयार कर लिया था बैठक का खाका

    पिछले दिनों मलेशिया में चीन के शीर्ष व्यापार वातार्कार ली चेंगगांग भी मौजूदा वार्ता में भाग ले रहे हैं। बता दें कि मलेशियाई सरकार और दोनों पक्षों ने इस बैठक के बारे में बहुत कम जानकारी दी है या परिणामों के बारे में मीडिया को जानकारी देने की कोई योजना नहीं बनाई है। तीनों अधिकारियों ने पहले ही आज ट्रंप और शी की मुलाकात का खाका पहले ही तैयार कर लिया था।

    ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal : भारत के साथ जल्द होगी ट्रेड डील : ट्रंप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछठी मैया को हम यूनेस्को हेरिटेज टैग दिलाने की कोशिश कर रहे : मोदी
    Next Article सरदार पटेल के कारण ही आज हम एक हैं, आज यह भारत है
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मिडिल ईस्ट जंग से हिला भारत का बाजार, डॉलर के सामने 91.70 तक फिसला रुपया

      March 7, 2026

      US-ईरान तनाव के बीच भारत को रूस का सहारा! क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बच जाएंगे?

      March 7, 2026

      देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

      March 6, 2026

      भारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट

      March 6, 2026

      भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

      March 6, 2026

      सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

      By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी…

      चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.