Close Menu
    What's Hot

    Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

    March 7, 2026

    चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

    March 7, 2026

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»चुनाव आयोग के लिए कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं है, सब समान
    Breaking News

    चुनाव आयोग के लिए कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं है, सब समान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    CEC Gyanesh Kumar
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।

    CEC Kanpur Visit, (द भारत ख़बर), लखनऊ: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि इलेक्शन कमीशन (ईसी) के लिए सभी रानीतिक पार्टियां एक समान हैं। उसके लिए सत्ता पक्ष या विपक्ष कोई नहीं है, बल्कि सब एक जैसे हैं। सीईसी आज अपने पूर्व संस्थान आईआईटी कानपुर (उत्तर प्रदेश) का दौरा करने पहुंचे थे, जहां माथुर वैश्य समाज ने आर्य नगर स्थित स्पोर्ट्स हब में उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। ज्ञानेश कुमार ने समारोह के दौरान उक्त बातें रखीं। हाल ही में आईआईटी कानपुर ने ज्ञानेश कुमार को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार (डीएए) से सम्मानित किया है, जो उनके पूर्व छात्रों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

    हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता

    ज्ञानेश कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग की हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति दोहराई। उन्होंने बिहार के मतदाताओं को आश्वस्त किया कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी और जिला परिषद के अधिकारी तैयार हैं। वे राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव करवाकर पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल कायम करेंगे।

    हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    मुख्य चुनाव आयुक्त कहा, मेरी सभी वोटरों से अपील है कि वे चुनाव प्रक्रिया में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा, हिंसा के मुद्दे पर हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि चुनाव आयोग हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता रखता है। हिंसा की कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि मतदाता शांतिपूर्वक मतदान कर सकें। ज्ञानेश कुमार ने कहा, हमारे 243 निर्वाचन अधिकारी, इतने ही पर्यवेक्षक, जिला अधिकारी, प्रत्येक जिले के कलेक्टर, एसएसपी, एसपी और पुलिस पर्यवेक्षक सभी तैयार हैं।

    दुलारचंद हत्याकांड के बाद आई सीईसी की टिप्पणी

    बता दें कि बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में इस 30 अक्टूबर को राजनेता दुलारचंद यादव की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या हो गई है और इस बीच चुनाव आयुक्त ने उक्त टिप्पणी की है। दुलारचंद यादव का शव एक वाहन में रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया था। वह उस दिन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शिनी के समर्थन रैली में मौजूद थे। हत्या के बाद, मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    ये भी पढ़ें : Bihar Chunav 2025 Live: एनडीए ने जारी किया संकल्प पत्र, फिर सुशासन पर भरोसा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेवाड़ी में लग्न समारोह में गोली मारकर की थी हत्या, पडोसी ही निकले दोनो हत्यारें
    Next Article भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल की शादी आज, दूल्हा बारात लेकर पहुंचा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026

      राहुल बोले- फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा, लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

      By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी…

      चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.