Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

    June 24, 2026

    बोल्ड जोक्स और अनफिल्टर्ड कॉमेडी का डोज, Netflix पर नंबर 1 बन गया ये शो

    June 24, 2026

    सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे, पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट और सिक्का
    दिल्ली

    राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे, पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट और सिक्का

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Vande Mataram
    Vande Mataram: राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे, पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट और सिक्का

    Vande Mataram Completes 150 Years, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के आज 150 वर्ष पूरे हो गए और इस उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम (Indira Gandhi Indoor Stadium) में साल भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया। पीएम ने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

    गौरव और एकता का अलख जगाता रहा है ‘वंदे मातरम’

    पीएम मोदी इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण संस्करण के सामूहिक गायन में भी शामिल हुए। ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक यानी एक वर्ष तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है। यह इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगा जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और राष्ट्रीय गौरव व एकता का यह हमेशा अलख जगाता रहा है।

    बंकिमचंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को लिखा राष्ट्रीय गीत

    बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर, जो 7 नवंबर 1875 को था, लिखा गया था। यह राष्ट्रीय गीत पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के एक भाग के रूप में प्रकाशित हुआ था। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में समारोह आयोजित किए जाएंगे।

    देशव्यापी समारोहों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अक्टूबर को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशव्यापी समारोहों को मंजूरी दी ताकि एक प्रभावशाली आंदोलन को बढ़ावा दिया जा सके जो नागरिकों, विशेषकर हमारे युवाओं और छात्रों को इस गीत की मौलिक, क्रांतिकारी भावना से जोड़े। ये समारोह इस शाश्वत संदेश का सम्मान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इसकी विरासत का पूरी तरह से सम्मान किया जाए और यह भावी पीढ़ियों के दिलों में समाहित हो।

    ‘वंदे मातरम’ राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्थायी प्रतीक

    मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए ‘वंदे मातरम’ गीत ने भारत की एकता और स्वाभिमान की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी। यह जल्द ही राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक स्थायी प्रतीक बन गया। भाजपा ने दो प्रमुख सांस्कृतिक मील के पत्थर,: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रव्यापी समारोहों की एक व्यापक योजना की रूपरेखा तैयार की है।

    यह भी पढ़ें : PM Modi On Bihar Elections: प्रधानमंत्री की बड़ी संख्या में मतदान की अपील

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में भी सुलगती नजर आ रही जेन-जेड की आग, अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर युवा
    Next Article कटरीना कैफ बनीं मां! 42 की उम्र में घर आया नन्हा राजकुमार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में 11 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

      June 23, 2026

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

      By श्वेता चौहानJune 24, 2026

      ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें मान सरकार…

      बोल्ड जोक्स और अनफिल्टर्ड कॉमेडी का डोज, Netflix पर नंबर 1 बन गया ये शो

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.