Close Menu
    What's Hot

    वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर होगा एफटीए : ईयू

    January 21, 2026

    स्टैंड-अप कॉमेडी से 5 साल की दूरी क्यों?

    January 21, 2026

    अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

      January 21, 2026

      अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

      January 21, 2026

      Rahul Gandhi: पीएम मोदी देश का धन अंबानी-अडाणी को देना चाह रहे, गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी

      January 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा मुंडा जी का बलिदान व संघर्ष : मोदी
    Breaking News

    हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा मुंडा जी का बलिदान व संघर्ष : मोदी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Birsa Munda 150th Birth Anniversary
    Birsa Munda 150th Birth Anniversary: हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा मुंडा जी का बलिदान व संघर्ष : मोदी

    नई दिल्ली। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और वयोवृद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की शनिवार को 150वीं जयंती थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड का 15 नवंबर को स्थापना दिवस भी पड़ता है और इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई नेताओं ने राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वर्ष 2000 से बिहार से अलग होकर झारखंड का गठन किया गया था। जयंती पर पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, विदेशी शासन की बेइंसाफी के खिलाफ मुंडा का बलिदान व संघर्ष देश की हर पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्हें उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन। प्रधानमंत्री ने कहा, आजादी के आंदोलन में भी भगवान बिरसा मुंडा का योगदान अतुलनीय रहा है और उनके बलिदान के लिए पूरा देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। पीएम मोदी ने भी झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य को आदिवासी संस्कृति से समृद्ध भूमि बताया व क्षेत्र की समृद्धि तथा विकास के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। देश भर में उनकी जयंती बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाती है। केंद्र सरकार ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले में राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए।

    बिरसा मुंडा की धरा झारखंड का 15 नंवबर 2000 को हुआ गठन

    बता दें कि 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ था। इससे पहले यह राज्य में बिहार में शामिल था। वहीं भगवान बिरसा मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखते थे और उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। देश के इस महान स्वतंत्रता सेनानी ने 19वीं सदी के उत्तरार्ध में ब्रिटिश शासन के दौरान, आधुनिक बिहार व झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों में एक भारतीय आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन की अगुवाई की थी।

    अमित शाह ने की झारखंड की निरंतर उन्नति की प्रार्थना

    अमित शाह ने एक पोस्ट में लिखा, झारखंड ने स्वतंत्रता के आंदोलन से लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान के हर कार्य में बेहतर भूमिका निभाई है और मैं बाबा वैद्यनाथ से राज्य के लोगों की निरंतर उन्नति की प्रार्थना करता हूं। ओम बिरला ने लिखा, झारखंड की धरती श्रमशीलता, अपने साहस व आदिवासी गौरव के लिए विशेष पहचान रखती है। उन्होंने कहा, ईश्वर से मेरी कामना है कि राज्य निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, विकास पथ पर राज्य सतत गतिमान रहे।

    Birsa Munda’s 150th Birth Anniversary: ​​Munda’s sacrifice and struggle will continue to inspire every generation: Modi

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा सरकार का सख्त आदेश, अब इन लोगों पर होगी सीधी FIR, जानें
    Next Article दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दर्ज की 2 एफआईआर-Delhi Crime Branch registers 2 FIRs against Al-Falah University-Aaj Samaaj
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

      January 21, 2026

      अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

      January 21, 2026

      Rahul Gandhi: पीएम मोदी देश का धन अंबानी-अडाणी को देना चाह रहे, गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी

      January 20, 2026

      BMC Mayor: कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने: एकनाथ शिंदे

      January 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर होगा एफटीए : ईयू

      By परवेश चौहानJanuary 21, 2026

      India-EU FTA : वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर होगा एफटीए : ईयू भारत और यूरोपीय…

      स्टैंड-अप कॉमेडी से 5 साल की दूरी क्यों?

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.