Close Menu
    What's Hot

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में अब इन वाहन चालकों के कटेंगे चालान! नया नियम हुआ लागू, जल्दी से चेक करें
    हरियाणा

    हरियाणा में अब इन वाहन चालकों के कटेंगे चालान! नया नियम हुआ लागू, जल्दी से चेक करें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के रोहतक जिले में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) नरेंद्र कुमार ने बिना हेलमेट चलने वाले पिलियन राइडर यानी पीछे बैठने वाले का भी चालान काटने के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश उन्होंने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जारी किए।

    पिलियन राइडर के लिए भी हेलमेट अनिवार्य

    ADC नरेंद्र कुमार ने साफ कहा कि दोपहिया वाहन चालक ही नहीं, बल्कि उसके साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना पूरी तरह अनिवार्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर दोपहिया पर तीन लोग सवार पाए जाते हैं तो इसे गंभीर नियम उल्लंघन माना जाएगा और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    मालवाहक वाहनों में सवारियों को ले जाने पर भी कार्रवाई

    बैठक में ADC ने निर्देश दिए कि यदि कोई मालवाहक वाहन (लोडिंग गाड़ी) सवारियों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, तो उस पर भी चालान किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ओवरस्पीड, शराब पीकर गाड़ी चलाने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सितंबर माह में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 320 लोगों के चालान किए गए।

    सड़कें गड्ढामुक्त होने का प्रमाण पत्र मांगा जाएगा

    ADC ने कहा कि सभी इंजीनियरिंग विभाग यह प्रमाण पत्र देंगे कि जिले की सभी सड़कें गड्ढामुक्त हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर गड्ढे होना दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सड़कों की स्थिति बेहतर रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटना मृत्यु दर में 22% की कमी दर्ज की गई है।

    ‘म्हारी सड़क’ ऐप से भेजो गड्ढों की फोटो

    नरेंद्र कुमार ने आम लोगों से अपील की कि वे ‘म्हारी सड़क’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और जहां भी सड़क पर गड्ढा दिखाई दे, उसकी फोटो क्लिक कर ऐप के माध्यम से भेजें। फोटो सीधे संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगी और विभाग को नियम अनुसार उस पर कार्रवाई करनी होगी।

    ब्लैक स्पॉट पर दोबारा दुर्घटना हुई तो होगी FIR

    ADC ने ब्लैक स्पॉट को लेकर भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि आने वाले समय में उस स्थान पर कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ब्लैक स्पॉट पर दोबारा दुर्घटना होती है, तो जिम्मेदार विभाग के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

    बैठक में SDM सांपला उत्सव आनंद, ASP प्रतीक अग्रवाल, SDM रोहतक आशीष कुमार, सचिव RTA वीरेंद्र ढुल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी रहेगी, स्कूल, कॉलेज…
    Next Article भारत का जिम्मेदार विकास मॉडल..! यूएनडीपी बोला—दुनिया को भारत से सीखना चाहिए
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026

    सीएम नायाब सैनी ने किया बड़ा ऐलान, 24 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    By अंकित कुमारMarch 7, 2026

    UP News: बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलिकॉप्टर में…

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.