Close Menu
    What's Hot

    गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

    June 23, 2026

    उत्तराखंड में फेक न्यूज फैलाना पड़ सकता है भारी, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

    June 23, 2026

    श्री मुक्तसर साहिब में ‘पंजाब ब्राइट माइंड्स’ प्रोग्राम…

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ईडी की रेड
    दिल्ली

    फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ईडी की रेड

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Blast Update: फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ईडी की रेड
    Delhi Blast Update: फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ईडी की रेड

    जांच एजेंसियां कसा अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा, डॉ. निसार की पत्नी-बेटी हाउस, 10 एमबीबीएस छात्रों के मोबाइल जब्त
    Delhi Blast Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/फरीदाबाद: जांच एजेंसियां ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा कस दिया है। आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. निसार उल हसन की डॉक्टर पत्नी और टइइर कर रही बेटी को यूनिवर्सिटी कैंपस में ही हाउस अरेस्ट किया है। वहीं एमबीबीएस के 10 और छात्रों के यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर जो पर रोक लगाई गई है। इनके मोबाइल जांच एजेंसियों के पास हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्डिग व अन्य डेटा चेक किया जा रहा है।

    वहीं एनआईए की जांच में सामने आया है कि ये व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल दो साल पहले शुरू हुआ था। एनआईए ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से मिली डॉक्टरों की डायरी में लिखे मैसेज डिकोड कर लिए हैं। डॉ. उमर की 150 पेज की डायरी में ज्यादातर नंबरों में मैसेज लिखे हैं, जिन्हें समझने के लिए फोरेंसिक लैब में क्रिप्टो ग्राफिक एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। डायरी में जिन 25 लोगों के नाम मिले हैं, उनमें से 18 को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डायरी में दिसंबर 2023 से पहले की कोई जानकारी नहीं है।

    25 ठिकानों पर चल रहा सर्च आॅपरेशन

    वहीं दिल्ली ब्लास्ट के बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में रेड की है। मंगलवार सुबह 5 बजे ईडी दिल्ली में ओखला स्थित आॅफिस समेत यूनिवर्सिटी के ट्रस्टियों और संबंधित व्यक्तियों के 25 ठिकानों पर सर्च आॅपरेशन चल रही है।

    यूनिवर्सिटी कैंपस के हॉस्टल और रिहायशी इलाकों की तलाशी ली

    जांच अधिकारियों ने अभी तक अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस के हॉस्टल और रिहायशी इलाके की ही तलाशी ली थी। सोमवार से दूसरे कोर्स में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और पढ़ाने वाले टीचर्स के घरों में भी तलाशी शुरू कर दी गई है। आसपास के गांव में रेंट पर रहने वाले स्टूडेंट और फैकल्टी समेत तमाम स्टाफ से आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स चेक कर रहे हैं।

    एनआईए ने यूनिवर्सिटी का रिकॉड मंगवाया

    वहीं एनआईए ने 2019 से यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड, भर्ती, हाजिरी, सैलरी और पहचान पत्र मंगवा लिए हैं। इसमें सबसे जरूरी कश्मीरी डॉक्टरों के नौकरी पर आने से जुड़े कागजात हैं। वहीं, यूनिवर्सिटी की वेबसाइट तीन दिन बाद फिर से शुरू हो गई है, लेकिन यहां से नैक रैंकिंग समेत कई जानकारियां हटा दी गई है।

    पश्चिमी बंगाल से डॉ. नासिर हसन को किया गया था गिरफ्तार

    डॉ. नासिर हसन अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मेडिसन विभाग के प्रोफेसर है। वह दिल्ली में लाल किले के सामने बम ब्लास्ट में खुद को उड़ाने वाले आतंकी डॉ उमर नबी, डॉ मुजम्मिल शकील और डॉ शाहीन सईद के संपर्क में था। 10 नंवबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट के बाद डॉ. नासिर फरार हो गया। बाद में जांच एजेंसियों ने पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार किया।

    2023 में जम्मू-कश्मीर सरकार ने डॉ. निसार को कर दिया था बर्खास्त

    जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि डॉ. निसार पहले से ही इस आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था। वो जम्मू-कश्मीर में रहते हुए भी विवादों में आया था। तब वह श्रीनगर में एसएमएचएस अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर था। वहां साल 2023 में जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा बर्खास्त किया गया। आरोप था कि उसकी गतिविधियां राज्य की सुरक्षा के खिलाफ थी।

    एमबीबीएस स्टूडेंट्स और इंटर्न से भी की जा रही पूछताछ

    जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, डॉ. आलिम गौर, डॉ. सैमशुल, डॉ. आशील समेत कई एमबीबीएस स्टूडेंट्स और इंटर्न से भी पूछताछ चल रही है। डॉ. आलिम और डॉ. आशील दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉ. उमर की लाल रंग की इको स्पोर्ट कार चलाते थे। डॉ. सैमशुल डॉ. आलिम का दोस्त है। सभी के मोबाइल जब्त किए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली बम धमाके में हो सकती हैं बड़े स्तर पर गिरफ्तारी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगर तुम कर सकते हो… तो मैं भी!’ रिया का बोल्ड बदला बना सुर्खियों का तूफान
    Next Article Seema Haider का सपनों का घर तैयार! सास-ससुर और बच्चों संग जल्द करेंगी गृह प्रवेश
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में 11 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

      June 23, 2026

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      By अंकित कुमारJune 23, 2026

      AAP MLA: गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक…

      उत्तराखंड में फेक न्यूज फैलाना पड़ सकता है भारी, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

      June 23, 2026

      श्री मुक्तसर साहिब में ‘पंजाब ब्राइट माइंड्स’ प्रोग्राम…

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.