Close Menu
    What's Hot

    पटियाला पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

    April 29, 2026

    11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

    April 29, 2026

    अनुशासन सिखाना पड़ा भारी!छात्रों ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

      April 29, 2026

      बंगाल की जनता रिकॉर्ड संख्या में मतदान करे : पीएम

      April 29, 2026

      डोडा में लगे पाकिस्तानी पीएम और सेना अध्यक्ष के पोस्टर

      April 29, 2026

      बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल

      April 28, 2026

      Uma Bharti: देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी, कोई माई का लाल नहीं छीन सकता: उमा भारती

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»डॉ. शाहीन और मुजम्मिल ने बम बनाने के लिए यूनिवर्सिटी की लैब से केमिकल किए चोरी
    दिल्ली

    डॉ. शाहीन और मुजम्मिल ने बम बनाने के लिए यूनिवर्सिटी की लैब से केमिकल किए चोरी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Blast Update: डॉ. शाहीन और मुजम्मिल ने बम बनाने के लिए यूनिवर्सिटी की लैब से केमिकल किए चोरी
    Delhi Blast Update: डॉ. शाहीन और मुजम्मिल ने बम बनाने के लिए यूनिवर्सिटी की लैब से केमिकल किए चोरी

    विदेश जाने की फिराक में था अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी
    Delhi Blast Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/फरीदाबाद: 10 नवंबर को दिल्ली में हुए ब्लास्ट केस में कई ओर चौकाने वाले खुलासे हुए है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि बम बनाने के लिए केमिकल अल-फलाह यूनिवर्सिटी की लैब से चोरी किया था। खुद डॉ. शाहीन और मुजम्मिल ने एनआईए की पूछताछ में यह बात कबूली है।

    इसके अलावा फरीदाबाद की डॉ. शाहीन सईद के करीबियों पर उत्तर प्रदेश में एटीएस और एनआईए ने छापेमारी की है। कानपुर के हितकारी नगर में एक हरियाणा नंबर की कार मिली है। यह कार किसकी है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। बताया गया है कि ब्लास्ट से 25 दिन पहले डॉ. शाहीन कानपुर आई थी।

    चेयरमैन सिद्दीकी 13 दिन के रिमांड पर

    उधर, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की टीम ने रेड के बाद अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर 13 दिन की रिमांड पर लिया है। सर्च में 9 शेल कंपनियों का पता चला है, जो एक ही पते पर रजिस्टर्ड थीं। इनके प्रमोटर्स भी एक हीं हैं।

    आॅन अराइवल वीजा प्रोवाइड करवाने वाले देश में जाने की थी प्लानिंग

    जांच में सामने आया कि फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी विदेश जाने की फिराक में था। उसने किसी ऐसे देश में जाने की प्लानिंग बनाई थी, जो इंडियन पासपोर्ट को आॅन अराइवल वीजा प्रोवाइड करवाते हैं।

    ईडी ने उसके ट्रैवल से जुड़ी कुछ एयर टिकटें और बुकिंग की जानकारी मिली है। ईडी ने कोर्ट में पेश किए गए रिमांड पेपर में भी विदेश जाने की जानकारी दी। उसके करीबी रिश्तेदार भी खाड़ी देशों में बसे हुए हैं। उन्हीं के माध्यम से वह विदेश जाने की तैयारी में था। उसके मोबाइल की भी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है।

    50 बैंक अकाउंट्स की जांच की जा रही

    जांच के दौरान 50 बैंक अकाउंट्स के डॉक्यूमेंट्स खंगाले जा रहे हैं। सस्पेक्टेड ट्रांजैक्शन के कारण ईडी ने इस रकम को प्रोसीड्स आॅफ क्राइम माना है। ईडी के अधिकारियों का दावा है कि 415 करोड़ शुरूआती आंकड़ा है। जांच आगे बढ़ने पर और भी बड़ी रकम और प्रॉपर्टी का खुलासा हो सकता है। सिद्दीकी 1 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में है।

    लोगों को रिक्रूट करता था डॉ. मुजम्मिल

    अल-फलाह यूनिवर्सिटी में चल रहे आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं। इस मॉड्यूल से जुड़े सभी प्रमुख डॉक्टरों की ड्यूटी तय थी। आतंक का नेटवर्क खड़ा करने में डॉ. मुजम्मिल शकील की अहम भूमिका रही है, जो लोगों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद रिक्रूट करता था।

    ब्रेनवॉश करती थी डॉ. शाहीन

    नए लोगों को शामिल करने के बाद डॉ. शाहीन सईद और डॉ. उमर नबी उनकी आर्थिक मदद करते और ब्रेनवॉश करते थे। मुजम्मिल यह काम मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों के घर मदद के बहाने जाकर करता था। अस्पताल के जिन कर्मचारियों के नाम इस नेटवर्क में शामिल हैं, उनके परिवार वालों ने खुलासा किया है कि मुजम्मिल इलाज या किसी अन्य बहाने उनके घर आया था।

    ये भी पढ़ें: गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, पानीपत और फरीदाबाद की जेलों में शुरू होंगे वोकेशनल-आईटीआई कोर्स

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीएसटी सुधार का दिख रहा सकारात्मक असर : रिपोर्ट
    Next Article सपना चौधरी ने हरे सूट में किया ताबड़तोड़ डांस, कातिलाना डांस मूव्स पर फैन्स हुए दीवाने
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज

      April 28, 2026

      दिल्ली में गर्मी के तेवर, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा

      April 27, 2026

      हत्यारोपी ने बताई हैवानियत की पूरी कहानी

      April 27, 2026

      दिल्ली में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

      April 27, 2026

      गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम हों : सीएम

      April 27, 2026

      आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग, 6 यात्री घायल

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पटियाला पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

      By श्वेता चौहानApril 29, 2026

      भारी मात्रा में युद्धक हथियार और गोला-बारूद बरामद शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर हुए बम धमाके…

      11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

      April 29, 2026

      अनुशासन सिखाना पड़ा भारी!छात्रों ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

      April 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.