Johannesburg G20 Summit, जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) ने भी शिरकत की है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trumop), चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) बैठक में शामिल नहीं हुए।
जी20 सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की शांति की योजना को लेकर सहमति नहीं बनी। इससे पश्चिमी देशों ने नाखुशी जताई। उन्होंने इसमें अभी और काम की जरूरत पर जोर दिया। बता दें कि बीते लगभग 3 वर्ष से अधिक समय से रूस-यूक्रेन के बीच जंग चल रही है।
बैठक में यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी शांति प्रस्ताव ही चर्चा का मुख्य मुद्दा बना। रूस की कुछ मांगों को प्रस्ताव में रखा गया था, जिस पर यूरोपीय देश रजामंद नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सीमाएं बलपूर्वक चेंज नहीं की जा सकतीं और यह मसौदा अभी पूरा नहीं है। ऐसे में अभी जंग खत्म होती दिखती नहीं है।
यूक्रेन युद्ध को लेकर हाल ही में अमेरिका की प्रस्तावित शांति योजना सामने आई थी। इसमें रूस की कुछ जिन मांगों को जगह दी गई है, उनमें यूक्रेन की सैन्य क्षमता घटाने, नाटो में शामिल होने की उसकी इच्छा छोड़ने व यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के कुछ इलाके रूस को सौंपने,जैसी शर्तें शामिल हैं। अमेरिका की ओर से गुरुवार तक इस प्रस्ताव पर यूक्रेन को जवाब देने को कहा गया है।

